Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शहर में बिना रजिस्ट्रेशन नहीं दौड़ सकेंगे सेप्टिक टैंकर
  • नैनीताल

शहर में बिना रजिस्ट्रेशन नहीं दौड़ सकेंगे सेप्टिक टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। शहर में सेप्टिक टैंकरों का संचालन करने वालों को अब रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। नगर निगम ने उत्तराखंड राज्य सेप्टेज प्रबंधन प्रोटोकॉल 2017 के तहत रजिस्ट्रेशन कराने को 1 माह का समय दिया है। फीकल स्लज और सेप्टेज प्रबंधन के लिए बनाई गई उपविधियों के तहत सेप्टेज संग्रह, परिवहन और निपटान के लिए नगर निगम से लाइसेंस लेना जरूरी होगा। इसी के बाद शहर में ट्रैक्टर लगे सेप्टिक टैंकर दौड़ाए जा सकेंगे। बिना लाइसेंस पाए जाने पर ट्रैक्टर और टैंकर सीज कर दिए जाएंगे। 2021 में सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज की शुरुआत हल्द्वानी नगर निगम में हुई थी। जिसके तहत निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को हर 3 साल में अपना सेप्टिक टैंक साफ कराना अनिवार्य कर दिया गया था। इसके लिए टोल फ्री नंबर 14420 भी जारी किया गया था। इधर, अब सेप्टिक टैंकरों का रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य कर दिया गया है।

30 से 35 टैंकर हो रहे संचालित
वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि शहर में वर्तमान में करीब 30 से 35 सेप्टिक टैंकर निजी तौर पर संचालित हो रहे हैं। ये सभी लोग निगम की शर्तों के अनुरूप किसी भी कार्यदिवस में नगर निगम कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ट्रैक्टर में मानकों के अनुरूप सुविधा होनी अनिवार्य है।

सीवर लाइन की कमी बनी परेशानी
निगम क्षेत्र का दायरा 60 वार्डों तक फैला हुआ है। बेतरतीब बसी कॉलोनियों में से अधिकांश में सीवर लाइन की व्यवस्था न होने के कारण लोगों ने घरों में सेप्टिक टैंक बनाया हुआ है। जबकि, कई वार्डों में खुले में तक सीवर बहने की शिकायत लोग अक्सर करते आए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक तिवारी की माता के निधन पर कांग्रेसजनों ने पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक के कैंप कार्यालय में की शोकसभा
Next: शताब्दी के बजाय वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की दिलचस्पी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.