Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, फिटनेस और अनुशासन पर जोर
  • अल्मोड़ा

पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, फिटनेस और अनुशासन पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिस बल की फिटनेस और अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने परेड का निरीक्षण कर जवानों को शारीरिक रूप से सुदृढ़ रहने के लिए प्रेरित किया। परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस का संदेश दिया। इसके बाद दौड़, तेज चाल, ड्रिल, शस्त्राभ्यास और स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया, जिससे पुलिस बल की कार्यक्षमता को मजबूत करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर हाल ही में नियुक्त 86 नव आरक्षियों का उत्साह देखने को मिला। उन्हें विभागीय कार्यप्रणाली, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देते हुए एक आदर्श पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया गया। परेड के दौरान जवानों को बलवा ड्रिल, विभिन्न शस्त्रों के उपयोग और वेपन हैंडलिंग से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया। परेड के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही नए जवानों की बैरक और भोजन व्यवस्था का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट, एसएसआई रानीखेत बिशन लाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 27 मार्च
Next: हल्द्वानी-डीडीहाट मार्ग पर बस पलटी, एक की मौत, आठ घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.