Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • झारखंड के हजारीबाग में डूबकर 6 लड़कों की मौत, स्कूल बंक कर पिकनिक मनाने गए थे डैम
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

झारखंड के हजारीबाग में डूबकर 6 लड़कों की मौत, स्कूल बंक कर पिकनिक मनाने गए थे डैम

RNS INDIA NEWS 18/10/2023
rns featured image new

हजारीबाग।  झारखंड के हजारीबाग में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। इचाक इलाके के लोटवा डैम में डूबकर 6 नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। सभी की उम्र 16 से 17 के बीच की है। सभी लड़के स्कूल बंक कर पिकनिक मनाने गए थे और यहां डैम में डूबकर सभी बच्चों की मौत हो चुकी है।
सूचना के अनुसार 11:00 बजे  माउंट एग माउंट स्कूल हजारीबाग से 10 प्लस टू के सात बच्चे लोटवा डैम के पास पिकनिक मनाने के लिए गए थे। दो लड़के पानी में नहाने के लिए आगे चले गए और डूबने लगे। बाद में अन्य पांच लड़के उनकी मदद के लिए उतर गए। बचाने के क्रम में चार लड़के भी वहीं डूब गए। इस तरह छह लड़के एक साथ डूब गए हैं। साथियों में एक शानू कुमार बचकर बाहर निकाला है। उसने बाहर निकल कर अपने साथियों के डूबने की बात कही।  माउंट कार्मल स्कूल के प्रबंधन से जुड़े लोग भी लोटवा जलाशय के लिए रवाना हो चुके हैं।
शानू कुमार  कूद रेवाली का रहने वाला है। उसके मुताबिक डूबने वाले लड़कों में मटवारी मयंक सिंह,  माउंट स्कूल के पास रहने वाले प्रवीण गोप, पीटीसी चौक के ईशान सिंह, ओकनी के रजनीश गोप, गांधी मैदान के शिवसागर मटवारी और पेलावल के सुमित कुमार रोमी शामिल हैं।
यह डैम हजारीबाग से करीब 25 किलोमीटर दूर है। पुलिस अधीक्षक मनोज रतन ने पीटीआई से कहा कि सभी 6 शवों को बरामद कर लिया गया है और उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रिंसिपल ने दावा किया है कि सभी छात्र स्कूल की यूनिफॉर्म पहन घर से निकले थे लेकिन यह सभी क्लास में नहीं आई और डैम चले गए।
झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों की मौत पर दुख जताया है। गवर्नर ने एक्स पर लिखा, ‘हजारीबाग जिले के लोटवा डैम में छह बच्चों के डूब कर मरने की खबर से काफी आहत हूं। मैं परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर रहा हूं। ईश्वर इस घड़ी में उन्हें शक्ति प्रदान करें।’ राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, ‘भगवान मृत छात्रों की आत्मा को शांति प्रदान करें। इस मुश्किल घड़ी का सामना करने के लिए ईश्वर परिवार को भी शक्ति दें।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बमबारी रोकने के लिए हमास की पैंतरेबाजी? ब्लैकमेलिंग पर उतरा; जारी किया अगवा इजरायली लड़की का वीडियो
Next: युवक पर हमले के आरोप में तीन पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.