Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हड़ताली आउटसोर्स वनकर्मियों को हटाने के आदेश
  • देहरादून

हड़ताली आउटसोर्स वनकर्मियों को हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 11/11/2021
rns featured image new

देहरादून। राजाजी पार्क में तैनात आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल पर पार्क निदेशक डीके सिंह ने सख्ती कर दी है। उन्होंने सभी रेंजरों को आदेश कर दिए हैं कि हड़ताल या कार्य बहिष्कार वाले सभी कर्मियों को तत्काल हटाकर नए कर्मचारी रखे जाएं। ये भी कहा है कि उनको उपनल में समायोजित करने पर फैसला जल्द होगा। लेकिन इस तरह हड़ताल कर वे वन्यजीवों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं कर सकते।
पार्क निदेशक की ओर से रेंजरों को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि कुछ रेंजों में आउटसोर्स कर्मचारी उपनल में समायोजन की मांग लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। जो गलत है। कहा कि इस वक्त पार्क में हाई अलर्ट है और जो नए साल तक रहेगा। ऐसे में फील्ड कर्मचारियों की इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर समझाने के बाद भी कोई कर्मचारी कार्य बहिष्कार जरी रखता है या हड़ताल करता है तो उसे तत्काल हटाकर आउटसोर्स एजेंसी से दूसरे कर्मचारी ले लिए जाएं। अगर वे भी कर्मचारी नहीं दे पाते तो फायर वाचर की तरह स्थानीय लोगों को ही डेलीवेज पर रख लिया जाए। डीके सिंह ने बताया कि अभी पार्क में शिकार और अवैध कटान को लेकर अलर्ट है। ऐसे में इस तरह कार्य बहिष्कार गलत है। इनके समायोजन पर मुख्यालय स्तर से फैसला होना है। लेकिन इस तरह कार्या बहिष्कार कर वन्यजीवों की जान खतरे में नहीं डाली जा सकती।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उक्रांद ने दी श्रीयंत्र टापू काण्ड के शहीदों को श्रद्धांजलि
Next: मनसा देवी मंदिर में अवैध निर्माण पर सरकार, निरंजनी अखाड़ा को नोटिस जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.