Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हादसों की रोकथाम को वाहनों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक: एसएसपी
  • ऊधम सिंह नगर

हादसों की रोकथाम को वाहनों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 16/03/2022
default featured image

रुद्रपुर। ऊधमसिहनगर जिले का चार्ज संभालते ही नए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सबसे पहले सड़कों पर सरपट दौड़ते भारी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने का निर्णय लिया है। एसएसपी ने भारी वाहनों की नो एंट्री का रात का समय बढ़ाते हुए 10 बजे बाद ही हाईवे में प्रवेश की समयसीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। हादसों की रोकथाम के लिए अधिनस्थों को जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा जहां हादसे अधिक होंगे वहां संबंधित कोतवाल और थाना प्रभारी का भी जवाब-तलब किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। बुधवार को नवनियुक्त एसएसपी डॉ. मजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क हादसों के ग्राफ को रोकने के लिए भारी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगना जरूरी है। ऐसे में ग्रीष्म कालीन मौसम की शुरुआत होने के बाद भारी वाहनों की शहर में एंट्री का समय रात में दस बजे बाद किए जाने का आदेश दिया। कहा कि जिस थाना-कोतवाली इलाके में सड़क हादसों के दौरान मृत्यु का ग्राफ बढ़ा होगा, उस इलाके के कोतवाल व थाना प्रभारियों का जवाब-तलब भी किया जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई भी की जाएगी। बोले, हाईवों की मरम्मत सहित निर्माण कार्य से पहले संबंधित विभाग यातायात पुलिस को जानकारी देंगे। ताकि निर्माण कार्य के दौरान जाम की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने आपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए वास्तवित पुलिसिंग के माध्यम से रोकथाम की भी रणनीति बनाई। बताया पुलिस अपना सूचना एवं खुफिया तंत्र को ओर बेहतर करेगी। सीमावर्ती इलाकों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सामंजस्य भी स्थापित करेगी।

सीओ और इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर पर रोक

डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने जिले में बीतों दिनों हुए सीओ और इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर पर रोक लगा दी है। बता दें कि बीतों दिनों एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने सीओ और इंस्पेक्टरों को तबादले किए थे। डीआईजी ने कहा कि उच्चाधिकारियों को अवगत किए बिना यह ट्रांसफर हुए हैं ऐेसे में इन तबादलों पर फिलहाल रोक लगाई गई है। वहीं इस संबंध में पत्राचार को लेकर जब एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी से बात की गई तो उनका कहना था कि बुधवार को ही कार्यभार संभालने के चलते अभी इस पत्रावली का अवलोकन नहीं कर पाया हूं। पत्रावली देखने के बाद ही इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक वर्जन दिया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यवाहक मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ अर्नगल बयानबाजी पर भड़की योगी वाहिनी
Next: यूपी-उत्तराखंड सीमा पर वन तस्करी रोकने को संयुक्त बैठक हुई

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.