Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ज्ञान का व्यवहारिक प्रदर्शन ही विज्ञान है : निशंक
  • देहरादून

ज्ञान का व्यवहारिक प्रदर्शन ही विज्ञान है : निशंक

RNS INDIA NEWS 08/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  यूकॉस्ट की ओर से मंगलवार को ‘लेखक गांव- साहित्य सृजन, कला, संस्कृति और विज्ञान से बनता विश्व के लिए प्रेरणा कार्यशाला का आयोजन किया गया। झाझरा स्थित विज्ञान धाम में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारत विश्व गुरु है और प्राचीनकाल से ही हमारे देश में नालंदा, तक्षशिला और विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालय थे। उन्होंने कहा कि ज्ञान का व्यवहारिक प्रदर्शन ही विज्ञान है। कार्यशाला में डॉ. निशंक ने पौराणिक भारतीय ज्ञान और विज्ञान प्रणालियों से सबको अवगत कराया। उन्होंने कहा विज्ञान, आयुर्वेद, अर्थशास्त्र, कृषि, खगोल शास्त्र आदि सभी क्षेत्रों में हमारा देश हमेशा से ही अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा हमारे देश ने नई शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से स्टे इन इंडिया और स्टडी इन इंडिया का स्लोगन दिया है। उन्होंने कहा कि लेखक गांव दुनिया के साहित्य-प्रेमियों को एक मंच प्रदान करेगा। लेखक गांव विश्व में अपनी पहचान बनाएगा और मानव चेतना के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह गांव शब्द, शक्ति और साधना का केंद्र बनेगा। यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने कहा कि नई शिक्षा नीति की विशिष्टताओं से सबको अवगत कराया। उच्च शिक्षा की पूर्व निदेशक डॉ सविता मोहन ने कहा कि अध्ययन के विभिन्न आयामों से हमारे विद्यार्थियों को अवगत होना चाहिए। डॉ कमला पंत ने कहा कि लेखक गांव बसाने का सपना अपने आप में विशिष्ट है। इस मौके पर संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार पूर्व कुलपति डॉ सुधा रानी पांडे, जन संपर्क अधिकारी अमित पोखरियाल के साथ ही ग्राफिक एरा, तुलाज इंस्टिट्यूट, सनराइज अकेडमी आदि संस्थानों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व मां सरस्वती की मूर्ति का अनावरण और पौधारोपण किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब नगर निगम प्लास्टिक के उपयोग पर एफआईआर दर्ज करेगा
Next: जिलाधिकारी ने अनियमितता पर शराब की दुकान निलंबित की

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.