Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जिलाधिकारी ने अनियमितता पर शराब की दुकान निलंबित की
  • देहरादून

जिलाधिकारी ने अनियमितता पर शराब की दुकान निलंबित की

RNS INDIA NEWS 08/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजपुर रोड पर बहल के चौक के पास स्थित विदेशी शराब की दुकान को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। यहां पिछले दिनों जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम सदर की अगुवाई में संयुक्त टीम ने शराब की दुकान का निरीक्षण किया था। राजपुर रोड पर बहल चौक के पास स्थित शराब की दुकान को लेकर स्थानीय महिलाओं और बुजुर्गों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। एसडीएम सदर हरगिरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी को अनियमितताओं को लेकर रिपोर्ट भेजी थी। साथ ही यहां बेसमेंट में शराब के सेवन को बंद करवाते हुए पांच लाख रुपये का चालान किया था। एसडीएम सदर की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने निर्धारित समयावधि से अधिक समय तक दुकान खोलने, बेचने और अवैध रूप से बेसमेंट में अस्थाई बार संचालित करने और शराब का सेवन लोगों को करवाने के मामले में आबकारी नीति का उल्लंघन पर विदेशी शराब की दुकान दि लिकर हब के संचालक विलेश कुमार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के मुताबिक यहां खुले आम शराब पिलाने की वजह से आसपास की महिलाओं, बच्चों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि नियम शर्तों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्ञान का व्यवहारिक प्रदर्शन ही विज्ञान है : निशंक
Next: बुजुर्ग ने ट्रेडिंग कर कमाई के झांसे में गंवाए 84 लाख

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.