Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • पंचर बनाने वाला अनपढ़ निकला करोड़पति, एक साल में कमाए 7 करोड़
  • उत्तर प्रदेश

पंचर बनाने वाला अनपढ़ निकला करोड़पति, एक साल में कमाए 7 करोड़

RNS INDIA NEWS 28/05/2022
rns featured image new

बरेली (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप अपने दांतों दले ऊंगली दबा लेंगे। जी हां…यहां एक मामलू-सी पंचर की दुकान चलाने वाला अनपढ़ शख्स करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक निकला। पुलिस भी अनपढ़ आरोपी के शातिर दिमाग की कारिस्तानी से हैरान रह गई। बता दें कि पंचर बाने वाले इस शख्स ने पिछले एक साल में करीब 7 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित कर ली थी। इतना ही नहीं, बाइक का एक शोरूम भी खोल लिया था।

 

अनपढ़ है इस्लाम खान, लगाता है पंचर
इस्लाम खान बरेली जिले के नकटिया इलाके का रहने वाला है और अनपढ़ है। इस्लाम खान ने दिल्ली-लखनऊ हाइवे किनारे टायर पंचर बनाने के लिए एक खोखा रख लिया था। लेकिन पंचर बनाकर वह दिन के 300 से 400 रुपए कमाता था। इस आमदनी से इस्लाम खान जैसे-तैसे करके गुजारा करने लगा था। इस्लाम के मन भी अमीर बनने की इच्छा थी, इसी दौरान उसकी मुलाकात स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा से हुई।

 

पंचर दुकान की आड़े में करने लगा ड्रग और स्मैक की तस्करी 
इस्लाम खान पंचर की दुकान की आड़ में नन्हे लंगड़ा के लिए ड्रग और स्मैक की तस्करी करने लगा। इस दौरान इस्लाम खान एक ही साल में करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी खड़ी कर ली। इस्लाम अनपढ़ जरुर था, लेकिन शातिर दिमाग इतना की पुलिस से बचने के लिए उसने यह प्रॉपर्टी अपने नाम ना खरीदकर अपनी पत्नी और बेटों के नाम पर खरीदी थी। काली कमाई के इन रुपयों से इस्लाम ने एक बाइक का शोरूम भी खोल लिया था।

इस्लाम शातिर दिमाग जरुर था, लेकिन इतना भी शातिर नहीं की पुलिस की नजरों से बच सके। दरअसल, कुछ समय पहले बरेली पुलिस नन्हे लंगड़ा और उसके भतीजे को स्मैक की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ लिया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेजकर मामले की जांच में शुरू की तो इस्लाम खान का नाम भी सामने आया। इस्लाम का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी खुफिया विभाग (एलआईयू) को एक्टिव किया।

ऐसे हुआ पुलिस को शक
सादे कपड़ों में खुफिया विभाग ने इस्लाम की जांच पड़ताल की तो पता चला कि वह पंचर बनाने का काम करता है। हालांकि, उसके रहन सहन और पहनावे से पुलिस को उस पर शक हो गया था। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने इस्लाम खान के आधार कार्ड और पेनकार्ड की जांच की गई तो सारा रिकॉर्ड सामने आ गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि इस्लाम और उसके परिवार के आयकर रिटर्न में एक बड़ी रकम दिखाई गई है, जो हाल ही में आई थी। बताया कि उसने हाइवे पर एक बहुमंजिला इमारत बनाई थी और एक बाइक का शोरूम भी खोला था।

पूछताछ के दौरान फंस गया इस्लाम खान
पंचर बनाने वाले इस्लाम खान से खाते में जमा हुई रकम के बार में पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। फिलहाल पुलिस ने उसकी संपत्तियों को जब्त कर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं, बीडीए ने पुलिस के साथ मिलकर हाल ही में इस्लाम द्वारा खोला गया बाइक शोरू को ध्वस्त कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हापुड़ में एक युवती से शादी करने पर अड़े दो सगे भाई, दोनों के बीच हुई मारपीट
Next: गुस्साए वकीलों ने लगाया जाम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विशेष लोक अदालत को लेकर विधिक न्याय रथ से चलाया गया जागरूकता अभियान
  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.