Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गुरुकुल के शिक्षक और कर्मचारी प्रायोजक संस्थाओं के खिलाफ खुलकर आए सामने
  • हरिद्वार

गुरुकुल के शिक्षक और कर्मचारी प्रायोजक संस्थाओं के खिलाफ खुलकर आए सामने

RNS INDIA NEWS 05/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सत्यपाल सिंह को हटाए जाने के बाद से गुरुकुल के शिक्षक और कर्मचारी प्रायोजक संस्थाओं के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। गुरुकुल के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से बैठक कर स्पष्ट कर दिया है कि वह गुरुकुल को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने के पूर्ण पक्ष में हैं।
गुरुकुल कांगड़ी को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। विश्वविद्यालय की प्रायोजक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली, आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब और आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा ने अभी तक गुरुकुल को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट नहीं किया है। इससे कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन 2022 जारी कर गुरुकुल को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने को लेकर सुझाव मांगे थे। बीते कुछ दिनों से गुरुकुल विश्वविद्यालय में मची उठापटक के बीच गुरुकुल विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलाधिपति को उनके पद से हटा दिया गया है। इसके बाद से विश्व विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी एकजुट होकर सभाओं के सामने आकर खड़े हो गए हैं। विश्वविद्यालय की शिक्षक यूनियन के अध्यक्ष प्रोफेसर प्रभात कुमार और कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार दो बार बैठक कर गुरुकुल को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने को लेकर अपनी मंसा साफ कर चुके हैं। इसी बीच के पीआरओ की ओर से प्रेस नोट जारी कर सभाओं पर विश्वविद्यालय की 10 स्थानों पर करोड रुपए की संपत्ति का सौदा करने का भी आरोप लगाया है। आने वाले कुछ समय में गुरुकुल को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने को लेकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और आर्य प्रतिनिधि सभा में तकरार बढ़ने की पूरी संभावना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ई-रिक्शा रूट का दायरा बढ़ाने पर चालकों ने खुशी जताई
Next: गंगनहर में महिला का मिला शव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.