Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • गुरु गोरखनाथ की विशाल छड़ी लेकर राजस्थान से केदारनाथ पहुंचे भक्त
  • रुद्रप्रयाग

गुरु गोरखनाथ की विशाल छड़ी लेकर राजस्थान से केदारनाथ पहुंचे भक्त

RNS INDIA NEWS 07/08/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा पर इस बार अनेक देवी देवताओं की डोली, छड़ी और अन्य माध्यमों से यात्राएं पहुंचती रही है। हर कोई भगवान के दिव्य धाम में पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। रविवार को राजस्थान से गुरु गोरखनाथ की विशाल छड़ी लेकर भक्त केदारनाथ धाम पहुंचे। बाबा केदार पर अटूट आस्था रखने वाले भक्तों को यहां पहुंचना कुछ भी कठिन नहीं है। कई भक्त देव डोलियों के साथ ही अपने ईष्ट देवताओं को भी यात्रा पर ला रहे हैं। राजस्थान से भी कुछ यात्री गुरु गोरखनाथ की छड़ी को लेकर केदारनाथ दर्शनों को आए हैं। यह छड़ी देखने में ही विशालकाय है। इस छड़ी के सबसे ऊपर भगवान शिव का बड़ा त्रिशूल और डमरू लगाया गया है। छड़ी को उठाने में पांच से अधिक लोगों का सहयोग लिया जा रहा है। करीब 25 भक्त 16 किमी की पैदल यात्रा कर छड़ी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। बताया गया कि राजस्थान राज्य के अजमेर से कुछ भक्त गुरु गोरखनाथ की विशालकाय छड़ी को लेकर केदारनाथ पहुंचे हैं। राजस्थान से केदारनाथ पहुंचने में भक्तों को सात दिन का समय लगा है। दिव्य छड़ी के सबसे ऊपर भगवान शिव का विशाल त्रिशूल और डमरू लगाया गया है। जबकि ठीक इसके नीचे से 351 कच्चे नारियल भी लगाए गए हैं। भक्तों ने रंग-बिरंगे कपड़ों से छड़ी को अच्छी तरह से सजाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगी के शिकार लोगों की मददगार बन रही पुलिस
Next: कर्णप्रयाग में नौ घंटे बंद रहा नैनीताल हाईवे

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.