Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 19/06/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। श्रमिक संयुक्त मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न ट्रेड यूनियनों, मजदूर और सामाजिक संगठनों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई तत्काल निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया कि दलजीत सिंह के खिलाफ की जा रही कार्रवाई प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों और न्यायालयों के आदेशों की अनदेखी है। मोर्चा नेताओं का कहना है कि जिन चार मुकदमों को आधार बनाकर नोटिस जारी किया गया है, उनमें से एक मामले में दलजीत सिंह पहले ही दोषमुक्त हो चुके हैं, जबकि एक अन्य मामले में उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त है।इसके बावजूद इन मामलों को रिपोर्ट में शामिल किया गया। मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि शेष मामलों में भी न्यायालय से जमानत मिल चुकी है, लेकिन इसके बावजूद गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू करना दुर्भावनापूर्ण और असंवैधानिक है। उनका कहना है कि नोटिस में दलजीत सिंह को जिला बदर करने की संस्तुति का उल्लेख किया गया है, जबकि वह लंबे समय से पंतनगर स्थित एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत हैं। ऐसी कार्रवाई उनके रोजगार और सम्मानपूर्वक जीवन जीने के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि दलजीत सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे श्रमिक आंदोलनों के दौरान दर्ज हुए थे, इसलिए उन्हें गुंडा घोषित करने की कार्रवाई उचित नहीं है। नेताओं ने आरोप लगाया कि जुलाई में होने वाले वेतन समझौते से पहले जून में नोटिस जारी किया जाना श्रमिक आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश का संकेत देता है। मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी और कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से पूरे उत्तराखंड में विस्तारित किया जाएगा। इस दौरान हरेन्द्र सिंह, धीरज जोशी, कैलाश भट्ट, शिवदेव सिंह, विश्वजीत सरकार, बालम सिंह रावत, उमेश प्रजापति और जगदीश चंद्र समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के उपशामक चिकित्सा कार्य को ई-हॉस्पिस लंदन में मिली पहचान
Next: महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
  • नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.