Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गुलदारों की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करे वन विभाग
  • पौड़ी

गुलदारों की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करे वन विभाग

RNS INDIA NEWS 22/11/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   पोखड़ा ब्लाक में बढ़ते गुलदार के हमलों को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने रोष जाहिर किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि जो भी गुलदार पकड़े जाते हैं, विभाग उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करता। इस मौके पर रेंज अधिकारी के माध्यम से डीएफओ को भी ज्ञापन दिया। शनिवार को रेज कार्यालय पोखड़ा पहुंचे कांग्रेसियों ने कहा कि जो भी गुलदार पकड़े जाते हैं उनकी मेडिकल रिपोर्ट को विभाग सर्वाजनिक नहीं करता है। इस वजह से यह पता नहीं चल पता है कि हमला करने वाला गुलदार पकड़ा गया या नहीं। बीते दिनों श्रीकोट में भी गुलदार पकड़ा गया लेकिन उसकी भी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो पाई। मांग की गई कि ब्लाक के जिन गांवों में गुलदार सक्रिय है वहां पिंजरे लगाए और टीमों को तैनात किया जाए। रात की गश्त बढ़ाई जाए। मांग यह भी की गई है कि यहां मैन पॉवर बढ़ाई जाए। इसक साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को भी साथ में लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए। एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि प्रभावितों को नए शासनादेश के तहत ही मुआवजा दिया जाना चाहिए। साथ ही गुलदार प्रभावित गांवों में स्थाई टीमें भी तैनात होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालो में पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, कनिष्ठ प्रमुख पोखड़ा संजय जोशी, पूर्व महामंत्री जीतेंद्र बिष्ट, अरविन्द सिंह, विकास रावत आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैंची धाम के पास कार खाई में गिरने से अल्मोड़ा के तीन शिक्षक नेताओं की मौत, एक घायल
Next: चमोली से चार बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए चयन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.