Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • गुलदार ने अधेड़ व्यक्ति को बनाया शिकार
  • टिहरी

गुलदार ने अधेड़ व्यक्ति को बनाया शिकार

RNS INDIA NEWS 14/02/2022
default featured image

नई टिहरी। गजा तहसील के पसर गांव निवासी एक अधेड़ व्यक्ति को गुलदार ने मार डाला। गांव में वन विभाग की टीम को तैनात कर दिया गया है। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत बनी है, ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में शूटर तैनात करने की मांग की है। सोमवार को गजा तहसील के धमांस्यू पट्टी के पसर गांव निवासी राजेंद्र सिंह (55) पुत्र जीवा सिंह करीब साढ़े छह बजे सुबह पूजा के लिये अपने आंगन में फूल लेने गए थे, तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुये घर से करीब सौ मीटर दूर ले गया। राजेंद्र की चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घरों से बाहर आये, लोगों के शोर गुल मचाने के बाद गुलदार राजेंद्र को छोड़कर वहां से भाग निकला। ग्रामीणों जब तक मौके पर पहुंचे तब तक राजेंद्र ने दम तोड़ दिया था। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना राजस्व उप निरीक्षक ओडाडा रमेश नौटियाल को दी, जिसके बाद राजस्व उप निरीक्षक तथा रेंज अधिकारी विवेक जोशी वन विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। रेंज अधिकारी ने बताया राजेंद्र सिंह की शादी नहीं हो रखी थी वह अपने घर में अकेले रहते थे। गुलदार के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिये गांव में पिंजरा लगाने के साथ शूटर तैनात करने की मांग की है। रेंज अधिकारी ने बताया मृतक राजेंद्र सिंह के गले में गुलदार के दांत और नाखून के निशान मिले हैं। उधर बीते 28 जनवरी को बेरनी गांव में गुलदार ने वृद्ध महिला देवकी देवी (74) को मार डाला था। ग्रामीणों की मांग पर गांव में पिंजरा लगाया गया था, लेकिन गुलदार पकड़ में नहीं आया था। रेंजर ने बताया कि बेरनी और पसर गांव की दूरी करीब चार किमी. है। गांव में पिंजरा लगाने के साथ वन विभाग की टीम तैनात की गई है। शूटरों को तैनात करने के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवा, नौजवान, महिला और बुजुर्ग सभी तरह के मतदाताओं में दिखा उत्साह
Next: फर्जी मतदान को लेकर खत्याड़ी में विवाद

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.