Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गुलदार की लोकेशन ट्रैस करने को बुलाकीवाला में लगाए ट्रैप कैमरे
  • देहरादून

गुलदार की लोकेशन ट्रैस करने को बुलाकीवाला में लगाए ट्रैप कैमरे

RNS INDIA NEWS 18/04/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग के चौहड़पुर रेंज अंतर्गत बुलाकीवाला में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी क्षेत्र में गुलदार की दस्तक को गंभीरता से लेते हुए उसके मूवमेंट को ट्रेस करने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए हैं। बुलाकीवाला में गुलदार ने दो दिन पूर्व एक गोवंश को अपना निवाला बनाया था। आवासीय बस्ती में गुलदार की धमक से वन विभाग हरकत में आया है। पहले वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए मुनादी कर रात में घर के बाहर खुले में नहीं सोने, घर के आसपास लाइट ऑन रखने की सलाह दी। गुरुवार को होरावाला में एक बुजुर्ग पर गुलदार के हमले के बाद विभाग ने बालूवाला और आसपास के क्षेत्र मे ट्रैप कैमरे लगाए। हालांकि बालूवाला में बुजुर्ग पर हमला करने वाली मादा गुलदार की पहाड़ से गिरने के कारण मौत हो गई थी, बावजूद इसके वन विभाग कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता है। विभाग ने वाइल्ड लाइफ की टीम के साथ मिलकर बुलाकीवाला और आसपास के क्षेत्र में सात ट्रैप कैमरे लगाए हैं, जिससे गुलदार की लोकेशन पता चल सके। कालसी वन प्रभाग के डीएफओ केएन भारती ने बताया कि आबादी क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने की घटना सामने आने के ट्रैप कैमरा लगाने के साथ ही रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेंवल घाटी मानसेरा में लग रहे हाट मिक्स प्लांट का विरोध
Next: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी तेज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.