Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • हेंवल घाटी मानसेरा में लग रहे हाट मिक्स प्लांट का विरोध
  • टिहरी

हेंवल घाटी मानसेरा में लग रहे हाट मिक्स प्लांट का विरोध

RNS INDIA NEWS 18/04/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  जनपद टिहरी की नरेंद्रनगर विधानसभा के तहत पट्टी कुंजणी के अंतर्गत मानसेरा जाजल शिवपुरी मोटर मार्ग के समीप हाडीसेरा में हेंवल नदी के तट पर हाट मिक्स लगाने के प्रयासों का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे यहां की आबोहवा खराब होने के साथ ही करोड़ों की पेयजल योजना भी प्रभावित होगी। नरेंद्रनगर के तहत हाडीसेरा में हाट मिक्स प्लांट लगाने की संचालित गतविधियों को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इन्होंने यहां पर चल रहे काम को रोकते हुए हंगामा काटते हुए काम बंद करने को कहा। ग्रामीणों ने इस बाबत डीएम को पूर्व में ज्ञापन देकर यहां पर हाट मिक्स प्लांट लगाने की अनुमति नहीं देने की मांग कर चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी गतिविधियां शुरू होने से ग्रामीण खास खफा नजर आये। ग्रामीणों ने कहा कि यदि यहां पर हाटमिक्स प्लांट लगाया गया, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। ग्रामीणों का कहना है कि हाटमिक्स प्लांट लगने से यहां पर करोड़ों के लागत से बनी हेंवल घाटी पंपिंग पेयजल योजना बुरी तरह से प्रभावित होगी। ग्रामीणों का पेयजल दूषित होगा। आस-पास के हेंवल घाटी के ग्रामीण जनजीवन, शैक्षणिक संस्थानों, सिद्ध पीठ मंदिर, सघन वन क्षेत्र, हेंवल नदी भी प्रभावित होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलयूसीसी पीड़ित महिलाओं ने सीएम से नहीं मिलाने पर हाईवे जाम किया
Next: गुलदार की लोकेशन ट्रैस करने को बुलाकीवाला में लगाए ट्रैप कैमरे

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.