Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गुलदार ने एक व्यक्ति को बनाया शिकार, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश; गुलदार नरभक्षी घोषित
  • पौड़ी

गुलदार ने एक व्यक्ति को बनाया शिकार, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश; गुलदार नरभक्षी घोषित

RNS INDIA NEWS 04/12/2025
rns featured image new

पौड़ी (आरएनएस)। पौड़ी मुख्यालय के निकट ग्रामसभा चवथ के राजस्व गांव गजल्ड में गुरुवार सुबह गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को घेरते हुए वन विभाग के प्रति भारी रोष प्रकट किया।

गुरुवार सुबह गजल्ड निवासी राजेंद्र प्रसाद नौटियाल (42 वर्ष) गांव के समीप स्थित मंदिर में दीपक जलाने गए थे। करीब साढ़े सात बजे लौटते समय रास्ते में गुलदार ने उन पर हमला कर उनकी जान ले ली। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उनका शव रास्ते पर पड़ा देखा और तुरंत वन विभाग एवं प्रशासन को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग, पौड़ी कोतवाली पुलिस एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीक्षिता जोशी मौके पर पहुंचीं। इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने विभागीय टीम तथा प्रशासन का घेराव कर गुलदार को नरभक्षी घोषित करने और गांव में शूटर तैनात करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी और जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया को भी ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।

करीब साढ़े बारह बजे प्रशासन की ओर से गुलदार को मारने के आदेश ग्रामीणों को दिखाए गए, लेकिन ग्रामीण तब तक आश्वस्त नहीं हुए और गांव में स्थायी शूटर तैनात किए जाने की मांग पर अड़े रहे। विरोध के कारण शव को हटाने में भी बाधा आई और अंततः दोपहर तीन बजे के आसपास शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा सका।

गढ़वाल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि सक्रिय गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया गया है। प्रभावित क्षेत्र में शूटर तैनात किए जा रहे हैं, साथ ही ट्रैंक्यूलाइज और गश्त टीम को भी 24 घंटे निगरानी के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमों के अनुरूप मुआवजा उपलब्ध कराया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, संदिग्धों पर विशेष निगरानी
Next: ढौरा न्याय पंचायत में चार दिवसीय जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.