Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गुलदार का डीएनए सैंपल जांच को भेजा जाएगा
  • पौड़ी

गुलदार का डीएनए सैंपल जांच को भेजा जाएगा

RNS INDIA NEWS 12/12/2025
default featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी के गजल्ड में बुधवार की देर शाम मारे गए गुलदार का वन विभाग ने डीएन सैंपल लिया है। इसके साथ ही गुलदार का मेडिकल करते हुए डीएनए सैंपल लिया गया है। गजल्ड में बीती 4 दिसंबर को गुलदार ने ग्रामीण राजेंद्र प्रसाद नौटियाल को मार दिया था। इसके बाद गजल्ड में गुलदार की दहशत बनी हुई थी। इस बीच प्रमुख वन संरक्षक और प्रमुख सचिव वन ने भी अफसरों के साथ गजल्ड का दौरा किया और वन विभाग की टीम के सहयोग और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए यहां शिकारी जॉय हुकिल और राकेश चंद्र बड़थ्वाल को भी तैनात किया गया। विभागीय टीम और शिकारियों ने दो दिन तक यहां गुलदार की गतिविधियों से गुलदार की पहचान आदि को देखा। साथ ही कैमरा ट्रैप में आए गुलदार की फोटो उसके मौके के फुट प्रिंट आदि की जानकारी के बाद इस ऑपरेशन को टीम ने अंजाम दिया। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि गजल्ड में मारा गया गुलदार करीब 5 साल का मादा है। गुलदार का मेडिकल और डीएनए सैंपल लिया गया है। सैंपल को जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि यह पूरी तरह से कहा जा सके कि मारे गए गुलदार ने गजल्ड में हमला किया था। डीएफओ ने बताया कि बाहर से देखने पर गुलदार के सभी अंग सुरक्षित पाए गए है। अन्य जानकारी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। फिलहाल कैमरा ट्रैप की फोटो और गुलदार के शरीर के पहचान कर ली गई है। डीएफओ ने बताया कि फिलहाल ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गुलदार प्रभावित क्षेत्र में टीमें बनी रहेगी। इसके साथ ही कैमरा ट्रैप, एनाइडर, फॉक्स लाइन से निगरानी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 12 दिसंबर
Next: मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल का जन औषधि केंद्र बंद

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

शोभायात्रा में घुसी तेज रफ्तार कार, आठ घायल, एक की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.