Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • गुलाबराय मैदान में मलबा डालने का किया विरोध
  • रुद्रप्रयाग

गुलाबराय मैदान में मलबा डालने का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 18/12/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय स्थित गुलाबराय मैदान में प्रशासन द्वारा रेलवे का मलबा डालने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पहले अपनी कार्ययोजना का लिखित मैप दिखाए। बिना जनता की सहमति से कोई भी कार्ययोजना पर काम नहीं होने दिया जाएगा। गुलबाराय मैदान में प्रशासन की अनुमति पर जैसे ही मलबा डालने का काम किया गया। तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। हालांकि प्रशासन का कहना है कि गुलाबराय मैदान के सौन्दर्यीकरण की दिशा में कार्रवाई की जा रही है किंतु स्थानीय लोगों को प्रशासन की बात पर भरोसा नहीं था। उन्होंने मैदान में पहुंचकर इसका विरोध किया। सभासद संतोष रावत, लक्ष्मण कप्रवान, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, तरुण पंवार आदि ने कहा कि गुलाबराय का मैदान स्थानीय लोगों ने राइंका रुद्रप्रयाग को इसलिए दान दिया था कि यहां बच्चों को खेलकूद का बेहतर मैदान मिल सके। किंतु वर्षों गुजर जाने के बाद भी इस मैदान को नहीं सुधारा गया बल्कि इस पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया। इसी सुंदरता और प्रभावित हो गई है। अब, प्रशासन मैदान में मलबा डालने का काम कर रहा है जबकि इससे कई तरह की दिक्कतें होगी। इससे लगी हुई स्थानीय लोगों की जमीन है। उन्होंने कहा कि बिना स्थानीय जनता को विश्वास में लेकर किसी तरह की प्रशासन की योजना पर काम नहीं होने दिया जाएगा। इधर, लोगों ने मौके पर पहुंची एसडीएम सदर अर्पणा ढौंडियाल से भी काफी बहस की। हालांकि उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके अनुसार ही कार्य करने का भरोसा दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला के प्रेमी ने की महिला के बेटे की हत्या
Next: कपकोट में बीएसएनएल सेवा ठप

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.