Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नये मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक ‘महज औपचारिकता’, भूपेंद्र पटेल बने रहेंगे सीएम
  • गुजरात
  • राष्ट्रीय

नये मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक ‘महज औपचारिकता’, भूपेंद्र पटेल बने रहेंगे सीएम

RNS INDIA NEWS 10/12/2022
rns featured image new

शपथ 12 दिसंबर को

गांधीनगर (आरएनएस)। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक शनिवार को यहां शुरू हो गई जिसमें विधायक दल के नए नेता का चुनाव किया जाएगा जो राज्य का अगला मुख्यमंत्री होगा। यह बैठक भाजपा के प्रदेश मुख्यालय ‘कमलम में हो रही है। भूपेंद्र पटेल (60) ने राज्य में नयी सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, बी एस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा बैठक में मौजूद हैं। नए नेता के चुनाव के लिए बैठक महज औपचारिकता है क्योंकि पार्टी ने पहले ही घोषणा कर रखी है कि अहमदाबाद जिले में घाटलोढिया विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार 1.92 लाख मतों से जीतने वाले पटेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे। पटेल ने पिछले सात सितंबर में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपाणी का स्थान लिया था। पार्टी ने घोषणा की है कि नयी सरकार का शपथग्रहण 12 दिसंबर को होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। भाजपा ने 182 सदस्यीय विधानसभा की 156 सीट हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल ने पहले घोषणा की थी कि भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे और नयी सरकार का शपथग्रहण समारोह सोमवार को गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार दिन पहले बोरवेल में गिरे आठ साल के बच्चे की मौत, शव बरामद
Next: खिड़की तोड़कर घर से उड़ाई नकदी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.