Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हर अग्निवीर को मिलेगी नौकरी, गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान
  • राष्ट्रीय

हर अग्निवीर को मिलेगी नौकरी, गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

RNS INDIA NEWS 19/09/2024
rns featured image new

फरीदाबाद (आरएनएस)।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के फरीदाबाद में भाजपा की चुनावी रैली में दावा किया कि सेना से लौटे हर अग्निवीर को नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है और बचे हुए सभी अग्निवीरों को हरियाणा में रोजगार दिया जाएगा। रैली में फरीदाबाद जिले की सभी छह विधानसभा सीटों के भाजपा उम्मीदवारों के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल भी उपस्थित थे।
गृह मंत्री ने हरियाणा की पहचान को जवानों, किसानों और खिलाडिय़ों के साथ जोड़ते हुए कहा, हरियाणा देश का गौरव है। यहां के किसान देश की जनता का पेट भरते हैं और यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह झूठ फैला रही है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल किया कि कांग्रेस ने सैनिकों की धरती हरियाणा में वन रैंक वन पेंशन क्यों नहीं लागू की।
अमित शाह ने भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों की प्रशंसा की, जिसमें केजीपी, केएमपी और जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार किए हैं।
इसके अलावा, शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनके उम्मीदवारों की जनसभाओं में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह विदेश जाकर देश की छवि को खराब कर रहे हैं और कश्मीर में आतंकियों को रिहा कराने की कोशिश कर रहे हैं। अमित शाह ने विश्वास जताया कि भाजपा सरकार के रहते कश्मीर से हटाई गई धारा 370 को फिर से लागू नहीं होने दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राहुल गांधी को आतंकवादी कहने, धमकी देने के खिलाफ केंद्रीय मंत्री समेत चार की पुलिस में शिकायत
Next: अरविंद केजरीवाल एक हफ्ते में खाली करेंगे सरकारी मकान, जल्द ही तय किया जाएगा नया ठिकाना

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.