Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अरविंद केजरीवाल एक हफ्ते में खाली करेंगे सरकारी मकान, जल्द ही तय किया जाएगा नया ठिकाना
  • राष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल एक हफ्ते में खाली करेंगे सरकारी मकान, जल्द ही तय किया जाएगा नया ठिकाना

RNS INDIA NEWS 19/09/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सरकारी सुविधाएं छोडऩे का निर्णय लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने बताया कि केजरीवाल एक हफ्ते में सरकारी आवास खाली कर देंगे।
संजय सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री के तौर पर केजरीवाल को कई सुविधाएं मिली हुई थीं, उन्होंने इस्तीफा देने के तुरंत बाद सभी सरकारी सुविधाएं छोडऩे का निर्णय लिया। जबकि अन्य नेता सरकारी सुविधाओं से चिपके रहते हैं, केजरीवाल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह आवास खाली करेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं, क्योंकि उन पर हमले भी हुए हैं। सिंह ने कहा, यह घर आवश्यक है, लेकिन केजरीवाल का मानना है कि उनकी रक्षा ईश्वर करेंगे। उन्होंने छह महीने जेल में भी बिताए हैं।
संजय सिंह ने यह भी कहा कि अभी यह तय नहीं है कि केजरीवाल कहां रहेंगे, लेकिन जल्द ही कोई ठिकाना निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, भाजपा ने पिछले दो सालों से केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश की है। झूठे मुकदमे लगाए गए और उन्हें भ्रष्टाचार का आरोपी बताया गया। कोई अन्य नेता ऐसा होता तो इस्तीफा नहीं देता, लेकिन अरविंद केजरीवाल ईमानदार हैं।
संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल के इस्तीफे से दिल्ली की जनता दुखी और गुस्से में है, और लोग सवाल कर रहे हैं कि उन्हें इस्तीफा क्यों देना पड़ा। उन्होंने कहा, अगर केजरीवाल नहीं होते, तो दिल्ली का क्या होता? मुफ्त शिक्षा और इलाज कौन देगा? लोगों को इस पर सोचना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर अग्निवीर को मिलेगी नौकरी, गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान
Next: अमेरिका में चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.