Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राहुल गांधी को आतंकवादी कहने, धमकी देने के खिलाफ केंद्रीय मंत्री समेत चार की पुलिस में शिकायत
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी को आतंकवादी कहने, धमकी देने के खिलाफ केंद्रीय मंत्री समेत चार की पुलिस में शिकायत

RNS INDIA NEWS 19/09/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले चार भाजपा नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिन नेताओं के खिलाफ शिकायत दी गई है उनमें रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी शामिल हैं।
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने बुधवार सुबह दिल्ली के तुगलक रोड थाने में यह शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने दिल्ली में पिछले सप्ताह राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी है। माकन के मुताबिक, भाजपा नेता ने कहा था कि राहुल गांधी संभल जाओ नहीं तो आपका भी वही हाल हुआ होगा जो आपकी दादी का हुआ था।
तुगलक रोड पुलिस थाने के बाहर मौजूद अजय माकन ने मीडिया से कहा, हम सभी जानते हैं कि इंदिरा गांधी जी ने अपनी सीने पर 34 गोलियां खाई थीं और शहीद हुई थीं। राजीव गांधी ने शांति वार्ता शुरू की थी, इस वजह से उनके शरीर के चिथड़े उड़ा दिए गए। राहुल गांधी के परिवार ने देश के लिए शहादत दी और आज राहुल गांधी जी को यह कहा जाता है कि आप संभल जाओ वरना आपका भी वही हाल होगा।
माकन का कहना था कि भारत के अंदर राजनीति इससे नीचे नहीं गिर सकती। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने न तो इस बयान की निंदा की, न ही इसके खिलाफ कोई कार्रवाई की। उन्होंने कहा, इसके बाद भाजपा के सहयोगी दल के नेता ने कहा कि जो राहुल गांधी की जुबान काटेगा उसको 11 लाख रुपये मिलेंगे। आपको जिसकी बात अच्छी न लगे, राहुल गांधी की आवाज पसंद नहीं क्योंकि वह वह देश हित की बात करते हैं, गरीबों की, मजदूरों की बात करते हैं। इसीलिए आप उनकी जुबान काटने की धमकी दे रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी भाजपा की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हमारे नेता राहुल गांधी पिछड़ों के, दलितों के, गरीबों के हितों की आवाज को उठाते रहेंगे।
अजय माकन ने कहा कि भारत सरकार के एक मंत्री (रवनीत सिंह बिट्टू ) ने राहुल गांधी को इसलिए आतंकवादी कह दिया क्योंकि राहुल गांधी जो बातें बोल रहे हैं, वह उनको पसंद नहीं। इसलिए आज हमने पुलिस में शिकायत दी है, ताकि इन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। यह सीधे-सीधे जान मारने की धमकी है।
कांग्रेस ने चार लोगों के खिलाफ यह शिकायत दी है जिनमें केंद्रीय मंत्री के अलावा दिल्ली के पूर्व भाजपा विधायक, महाराष्ट्र के शिवसेना विधायक और उत्तर प्रदेश के एक मंत्री का नाम है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नितिन गडकरी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले- सड़कें बहुत बना ली, अब खराब काम करने वालों को हटाना है
Next: हर अग्निवीर को मिलेगी नौकरी, गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.