Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गृहक्लेश में महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
  • हरिद्वार

गृहक्लेश में महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

RNS INDIA NEWS 20/07/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  कटारपुर गांव में रविवार को घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, कटारपुर निवासी 25 वर्षीय स्वाति पत्नी अंकित का घरेलू विवाद को लेकर कुछ समय से तनाव चल रहा था। रविवार को स्वाति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तत्काल हरिद्वार जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, स्वाति मूल रूप से नाथूखेड़ी, मंगलौर की रहने वाली थी और कुछ साल पहले उसकी शादी कटारपुर निवासी अंकित से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे और अक्सर विवाद होता रहता था। मृतका की एक बेटी भी है। एसओ पथरी मनोज नौटियाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने गृहक्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खाया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौलों के संरक्षण को आगे आए पार्षद, धूणी मंदिर वार्ड में चलाया सफाई अभियान
Next: सीएम हेल्प लाइन में आने वाली शिकायतों का तत्काल हो समाधान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.