Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • ग्रामीणों ने ली ग्राम देवता के सामने जमीनें न बेचने की शपथ
  • टिहरी

ग्रामीणों ने ली ग्राम देवता के सामने जमीनें न बेचने की शपथ

RNS INDIA NEWS 26/11/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  मूल निवास भू-कानून जन आंदोलन समिति ने टिहरी के कुट्ठा गांव में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बाहरी व्यक्तियों को जमीनें न बेचने की अपील की। मौके पर ग्राम देवता के सामने ग्रामीणों ने अपनी जमीनें न बेचने की शपथ भी ली। टिहरी के कुट्ठा में चलाए गए जागृति अभियान में गांव में तेजी से हो रही जमीनों की बिक्री पर चिंता जताई गई। इसके लिए ग्रामीणों के साथ समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय हुआ। भूम्याल देवता के मंदिर में ग्रामीणों ने शपथ ली कि वे आगे से बाहरी व्यक्तियों को जमीन नहीं बेचेंगे। इसके साथ ही यह भी तय हुआ कि जल्द ही गांव के बाहर एक सूचना बोर्ड लगाया जाएगा। जिससे इस निर्णय को सार्वजनिक किया जा सके। गांव के प्रतिनिधियों ने भी यह भरोसा दिलाया है कि वे अपनी भूमि और संस्कृति की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाएंगे। गांव में यह बात भी सामने आई कि जमीनों को बेचने का काम खासकर वे लोग ही कर रहे हैं, जो पूरी तरह से यहां पलायन कर चुके हैं। समिति के लोगों ने जमीनों को बेचने का भविष्य में गंभीर खतरा भुगतना होगा। आम लोगों से मूल निवास को लेकर भी अपील करते हुए कहा कि सरकार से मूल निवास लागू करने के लिए लगातार मांग करें और समय पर इसके लिए किए जाने वाले आंदोलनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी भी करें। समिति के लोगों में संरक्षक महिपाल सिंह रावत, संयोजक देवेंद्र नौडियाल, अमित पंत, पर्वत कुमाईं, राहुल बुटोला आदि ने ग्रामीणों से इस अभियान को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि आसपास के लोगों व ग्रामीणों को भी इस मामले में जागरूक करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना हेलमेट और तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों को रोक एसएसपी ने कराए चालान
Next: राशिफल 27 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.