Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिना हेलमेट और तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों को रोक एसएसपी ने कराए चालान
  • देहरादून

बिना हेलमेट और तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों को रोक एसएसपी ने कराए चालान

RNS INDIA NEWS 26/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए मंगलवार को एसएसपी अजय सिंह सड़क पर उतरे। उन्होंने आशारोड़ी, पंडितवाड़ी, नंदा की चौकी आदि क्षेत्रों में सड़कों के बॉटल नेक का निरीक्षण करते हुए सुधार के निर्देश दिए। इस मौके पर नंदा की चौकी क्षेत्र में युवा बिना हेलमेट और तेज रफ्तार बाइक चलाते एसएसपी को मिले। एसएसपी ने इन्हें यातायात नियमों के पालन की हिदायत दी। उनके चालान भी कराए गए। एसपी अजय सिंह मंगलवार को एसपी ट्रैफिक मुकेश ठाकुर, सीओ प्रेमनगर रीना राठौर के साथ शहर के आउटर एरिया में गए। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस के समापन प्वाइंट आशारोड़ी पहुंचे। यहां एक्सप्रेस से आने वाले वाहनों के दबाव का आंकलन किया। इसके अलावा पंडितवाड़ी और नंदा की चौकी आदि स्थानों में बोटल नेक तथा दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को प्रभारी कार्रवाई का निर्देश दिया। हादसे के प्वाइंटों पर गति कम करने के इंतजाम के साथ ही लाइट, रिफ्लेक्टर साइन बोर्ड लगाने को कहा। अधिकारियों को सभी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों के साथ समन्वय बनाकर संस्थानों में अध्यनरत छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ डॉक्टर
Next: ग्रामीणों ने ली ग्राम देवता के सामने जमीनें न बेचने की शपथ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.