Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार का शानदार मॉडल पेश किया महेन्द्र ने
  • चमोली

ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार का शानदार मॉडल पेश किया महेन्द्र ने

RNS INDIA NEWS 10/01/2021
rns featured image new

गोपेश्वर। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक स्थित सरतोली गांव निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट ने कोरोना काल को खुद के लिए तो अवसर में बदला ही, ग्रामीणों के लिए भी स्वरोजगार का शानदार मॉडल पेश किया है। बीते दस सालों से खाली पड़ी दस नाली पुश्तैनी व अन्य ग्रामीणों की 200 भूमि पर सब्जी व मसाला उत्पादन कर वह बीते आठ माह में पांच लाख रुपये से अधिक की कमाई कर चुके हैं। साथ ही छह ग्रामीणों को भी स्थायी रोजगार दे रहे हैं। ग्रामीणों से भूमि उन्होंने 20 साल की लीज पर ली है।
कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान उद्योगों के बंद होने से बड़ी तादाद में कर्मचारी-अधिकारियों को रोजगार गंवाना पड़ा। इन्हीं में सरतोली निवासी 41-वर्षीय महेंद्र बिष्ट भी शामिल हैं। लेकिन, इन हालात में निराशा होने के बजाय उन्होंने गांव लौटकर स्वरोजगार का ऐसा मॉडल पेश किया, जो आज पूरे क्षेत्र के लिए अनुकरणीय बन गया है। वर्ष 2002 में श्रीनगर-गढ़वाल से पालीटेक्निक करने के बाद महेंद्र ने वर्ष 2010 में कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल में बीटेक की डिग्री हासिल की। फिर उन्होंने कई नामी-गिरामी कंपनियों में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में सेवाएं दी। इनमें ओमेक्स आटो लिमिटेड, बेंगलुरु भी शामिल है। नौकरी गंवाने के बाद महेंद्र के पास गांव सरतोली वापस लौटने के सिवा कोई विकल्प नहीं था। लेकिन, वह टूटे नहीं, बल्कि लॉकडाउन को अवसर में बदलने की ठानी और गांव के जैंथा तोक में वर्षो से खाली पड़ी पुश्तैनी व अन्य ग्रामीणों की 210 नाली (453600 वर्ग फीट) भूमि को आबाद कर किस्मत संवारने में जुट गए।
महेंद्र बताते हैं कि इस जमीन को खेती योग्य बनाकर उन्होंने ऑफ सीजन सब्जी का उत्पादन शुरू किया। सिंचाई के लिए प्राकृतिक स्रोत से खेतों तक पानी पहुंचाया गया। साथ ही उद्यान विभाग की मदद से पॉलीहाउस व सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर लगाया। नतीजा आठ महीने के कम समय में ही आलू, प्याज, मटर, भिडी, फ्रासबीन, अदरक, गोभी, शिमला मिर्च, टमाटर, लौकी, कददू व तोरी से उन्हें पांच लाख से अधिक की आय हो चुकी है।
महेंद्र बताते हैं कि वह 25 किमी दूर चमोली बजार में अपने उत्पाद बेचते हैं। क्षेत्र में मसाला उत्पादों की सबसे अधिक डिमांड है। इसलिए 20 नाली भूमि पर वह अदरक, मिर्च, लहसुन, धनिया, बड़ी इलायची की खेती कर रहे हैं।
जिला उद्यान अधिकारी, चमोली तेजपाल सिंह, का कहना है कि मैंने स्वयं महेंद्र की बागवानी का निरीक्षण किया। उनकी इस प्रगतिशील सोच ने ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने की राह खोल दी है। जैविक होने के कारण उनके उत्पाद हाथों-हाथ उठ जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 जनवरी 2021
Next: 50 वर्षीय ग्रामीण की संदिग्ध हालत में मौत

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

सीमांत जिलों में टेक्नोलॉजी हब विकसित करने पर जोर

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.