Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्राम सभाओं को अल्मोड़ा नगर पालिका में नहीं होने देंगे शामिल, करेंगे विरोध
  • अल्मोड़ा

ग्राम सभाओं को अल्मोड़ा नगर पालिका में नहीं होने देंगे शामिल, करेंगे विरोध

RNS INDIA NEWS 29/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के आसपास की 25 ग्राम सभाओं को अल्मोड़ा नगर निगम में शामिल करने की सुगबुगाहट के साथ ही विरोध भी शुरू हो गया है। सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा एक आम बैठक की गई, जिसमें कहा गया कि सरकार द्वारा जबरन पच्चीस ग्राम सभाओं को नगर पालिका में शामिल करने का जो प्रस्ताव रखा गया है उस तुगलकी फरमान के खिलाफ समस्त पंचायत प्रतिनिधियों में भारी रोष व्याप्त है। यदि शासन द्वारा ग्राम सभाओं को जबरन नगरपालिका या निगम में मिलाने की कोशिश की गई तो समस्त ग्राम सभाओं की जनता और जन प्रतिनिधि हर स्तर पर इसका कड़ा विरोध करेंगे। पूर्व प्रधान हरीश कनवाल ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल कर भारी भरकम टैक्स वसूलने की जो साजिश रची जा रही है इसे किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी मुश्किल से जिला पंचायत कार्य कर रही है, गांव के विकास और सुदृढ़ीकरण के लिए पंचायतों द्वारा कार्य किया जा रहे हैं। ऐसे में नगर निगम में ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल कर टैक्स के नाम पर भारी भरकम शुल्क लगाने की कवायद बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल करने से पहले ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी, भौगोलिक परिस्थिति एवं धरातलीय परिस्थिति का गहनता से अध्ययन कर लेना चाहिए। यहाँ बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य हितेश नेगी, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, नवीन सिंह, विपिन बिष्ट, हेम भंडारी, विनोद लटवाल, किशन बिष्ट, पिंकी बिष्ट, हंसा मर्तोलिया, शेर सिंह लटवाल, महेंद्र सिंह रावत, मदन बिष्ट सहित ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान और पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपहरण कर युवक की हत्या करने का आरोप
Next: दुष्कर्म करने के प्रयास के दोषी को कारावास एवं अर्थदंड से किया दण्डित

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-12 at 16.42.09_11zon
  • अल्मोड़ा

धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.33.19_11zon
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता में लोक संस्कृति की गूंज, माया जोशी-हेमा पांडे की टीम रही प्रथम

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.10.45_11zon
  • अल्मोड़ा

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.