Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अपहरण कर युवक की हत्या करने का आरोप
  • हरिद्वार

अपहरण कर युवक की हत्या करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/07/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। षड्यंत्र रचकर अपहरण कर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के सोहलपुर सिकरोड़ा निवासी ज्ञान सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र राहुल राज मिस्त्री का कार्य करता है। बीती 6 जुलाई की सुबह उसका पुत्र दस हजार रुपये लेकर घर से काम पर गया था। इसके करीब चार दिन बाद राहुल के एक दोस्त काकी ने उसके छोटे भाई राजन को बताया कि उसका भाई राहुल सात जुलाई की शाम को गंगनहर में छलांग लगाकर डूबकर मर गया है। उसने बताया कि उसने और उसके मामा ने राहुल को बचाने का प्रयास किया था। लेकिन उसका पता नहीं लग पाया। जबकि उसी रात को उसकी भांजी ने उसके दूसरे दोस्त अजय के पास फोन कर मालूम करना चाहा तो उसने बताया कि राहुल को उसने और उसके दोस्त काकी ने ठिकाने लगा दिया है। जिसके बाद परिजन अगले दिन तहरीर लेकर इमलीखेड़ा चौकी पहुंचे। तभी एक युवक ने उनका पीछा किया। मृतक के पिता ने बताया कि जब उसके बेटे का कोई पता नहीं चल पाया तो इसके बाद परिवार के लोग राहुल को ढूंढने के लिए उसकी फोटो लेकर धनौरी से कलियर पूछताछ करते हुए एक बाग के पास झुग्गी झोपड़ी पर पहुंचे। तो उन्होंने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले दो लड़के एक युवक को लाठी डंडों से मार रहे थे। जिसके बाद परिजनों को काफी तलाश करने के बाद राहुल की टूटी हुई चप्पल मिली। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित पिता ने आशंका जाहिर करते हुए काकी और उसके मामा अजय ने मिलकर षड्यंत्र रचकर उसके पुत्र की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की हैं। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर काकी निवासी धनौरी और अजय निवासी सोहलपुर सिकरोडा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ढाबा में कुर्सी खींचने को लेकर दो पक्षों में विवाद
Next: ग्राम सभाओं को अल्मोड़ा नगर पालिका में नहीं होने देंगे शामिल, करेंगे विरोध

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दावत के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों पर हत्या का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.