
अल्मोड़ा। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह ने ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि ये जानकारी अपने-अपने गांवों में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। इसके अलावा ग्राम प्रहरियों को नशे से जुड़ी किसी भी गोपनीय सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। आमजन को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर देने के लिए जागरूक किया गया।


