Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • देहरादून

ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि

RNS INDIA NEWS 07/07/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। विकासखंड कालसी के जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी जगत सिंह से प्रमुख कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों की अनियमित उपस्थिति और आम लोगों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया।प्रधान संगठन के अध्यक्ष चरण सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय राम शर्मा, रणवीर सिंह चौहान, रमेश तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी सप्ताह में केवल मंगलवार और शुक्रवार को ही विकासखंड कार्यालय में दिखाई देते हैं, जबकि शेष दिनों में उनका कोई पता नहीं रहता। उनका कहना था कि पंचायत एक्ट के अनुसार फील्ड कर्मचारी होने के नाते अधिकारियों का दायित्व ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रामीण अपने कार्यों के लिए 400 से 500 रुपये तक का किराया खर्च कर विकासखंड कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी नहीं मिलने से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। इससे आम जनता को अनावश्यक आर्थिक और मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है। इस पर खंड विकास अधिकारी जगत सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ग्राम पंचायत अधिकारियों का ग्राम पंचायतवार रोस्टर जारी किया जाएगा, ताकि उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो सके और ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान, ज्येष्ठ प्रमुख मीरा राठौर, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश उत्तराखंडी, पूनम वर्मा, विमला देवी, माधव सिंह, केसर सिंह, श्रीमती रीना सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Next: मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.