Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज को तीन माह से नहीं मिला प्राचार्य को वेतन
  • पिथौरागढ़

राजकीय मेडिकल कॉलेज को तीन माह से नहीं मिला प्राचार्य को वेतन

RNS INDIA NEWS 28/03/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होने से पहले ही सरकार ने प्राचार्य की नियुक्ति में तेजी तो दिखाई, लेकिन उन्हें तनख्वाह देने के लिए पैसा नहीं है। पिछले तीन माह से प्राचार्य को वेतन नहीं मिला है। अब, अपनी जमा पूंजी से खर्च चलाना उनकी मजबूरी हो गई है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावों की पोल, पिथौरागढ़ में स्वीकृत राजकीय मेडिकल कॉलेज खोल रहा है। भले ही बीते वर्ष मार्च में इस कॉलेज को स्वीकृति मिली हो, लेकिन इसका निर्माण शुरू होने से पहले ही पैसे की कमी आड़े आने लगी है। पिछले तीन माह से वेतन को तरस रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज के पहले प्राचार्य इसका प्रमाण हैं। उनकी तैनाती अक्तूबर में की गई थी। तैनाती के तीन माह तक वेतन मिलता रहा, मगर तीन माह से उन्हें वेतन नहीं मिला। बता दें कि करीब 13 माह पहले मार्च 2020 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा को पिथौरागढ़ में राजकीय मेडिकल कॉलेज खोले जाने का स्वीकृति पत्र सौंपा था। सीमांत लोगों के लिए यह राहतभरी खबर तो थी, सरकार के लिए भी उपलब्धि थी। पर, इतना समय बीतने के बावजूद 570 करोड़ की डीपीआर शासन में धूल फांक रही है।
सरकार तत्परता से काम कर रही है। अब तक का वेतन जल्द ही मिल जाएगा। मेडिकल कॉलेज की डीपीआर शासन में भेजी है। यह भी जल्द मंजूर होने की उम्मीद है। -डॉ. अरविंद बरौनिया, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक और इनोवा की जोरदार भिड़ंत, गैस कटर से काटकर घायलों को निकाला गया
Next: गांजा तस्करी का नया तरीका, गैस सिलेंडर में तस्करी

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.