Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोविंदघाट से घांघरिया के बीच हेली टिकट बुकिंग के झांसे में गंवाई रकम
  • देहरादून

गोविंदघाट से घांघरिया के बीच हेली टिकट बुकिंग के झांसे में गंवाई रकम

RNS INDIA NEWS 13/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  गोविंदघाट से घांघरिया से जाने के लिए हेली टिकट बुक कराने के झांसे में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गए। बुकिंग के झांसे में वह 60,587 रुपये गंवा बैठे। पीड़ित की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशननगर निकट सिरमौर टी एस्टेट निवासी राजीव भटनागर ने साइबर थाने में तहरीर दी। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ चोपता और जोशीमठ में फूलों की घाटी की यात्रा की योजना बनाई थी। उन्होंने गोविंदघाट से घांघरिया के बीच हेली सेवा बुक करने का प्रयास किया। ऑनलाइन सर्च के दौरान उन्हें www.tatkalhelibooking.com नामक एक वेबसाइट मिली। वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर अकाश सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को हिमालयन हेली सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी बताया और टिकट उपलब्ध होने की पुष्टि की। राजीव भटनागर ने सबसे पहले 15,480 रुपये का भुगतान किया। जिसे अजीत तापनो नामक व्यक्ति के यूपीआई खाते में ट्रांसफर किया गया। इसके बाद बीमा राशि के नाम पर 12,660 रुपये और फिर 12,607 रुपये की मांग की गई। हर बार उन्हें यह भरोसा दिलाया गया कि उनकी अतिरिक्त भेजी गई राशि रिफंड की जाएगी। इसके बाद रिफंड वाउचर में कथित त्रुटि बताते हुए 19,840 रुपये और मांगे। इस तरह कुल मिलाकर 60,587 रुपये का भुगतान पीड़ित ने कर दिया। जब राजीव ने अपने धन वापसी के लिए संपर्क किया, तो एक अन्य व्यक्ति सत्यम ने उन्हें 24 घंटे में राशि लौटाने का आश्वासन दिया। कई प्रयासों के बाद भी कोई धन वापसी नहीं हुई तो राजीव को धोखाधड़ी का आभास हुआ। उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। तहरीर वहां से कैंट थाने भेजी गई। इंस्पेक्टर कैंट केसी भट्ट ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज कर्मचारियों ने 18 से आंदोलन को चेताया
Next: महिला ने दस्तावेजों के दुरुपयोग के आरोप में दर्ज कराया केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.