Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • गोपेश्वर में 7 दिनों से पेट्रोल-डीजल की किल्लत
  • चमोली

गोपेश्वर में 7 दिनों से पेट्रोल-डीजल की किल्लत

RNS INDIA NEWS 24/03/2022
rns featured image new

चमोली। जिला मुख्यालय गोपेश्वर के एक मात्र पेट्रोल पंप पर पिछले सात दिनों से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति न होने से परेशानी खड़ी हो गई है। सरकारी वाहनों सहित आम लोगों के वाहनों और 108 के पहिये भी जाम होने लग गए हैं। गढवाल मंडल विकास निगम द्वारा संचालित इस पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों का कहना है कि तेल की एडवांस बुकिंग की धनराशि नहीं दे पा रहे हैं, जिससे आपूर्ति में दिक्कत बनी हुई है। निर्वाचन विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने लाखों रुपये का तेल का भुगतान नहीं किया है, जिसके कारण तेल कम्पनी को पेट्रोल डीजल का एडवांस भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण इस पम्प पर तेल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गुरुवार को सातवें दिन भी डीजल पेट्रोल के लिए दिनभर वाहन आए। लेकिन मायूस होकर वापस लौटे। गोपेश्वर पेट्रोल पम्प पर तेल उपलब्ध नहीं होने पर वाहन चालकों को तेल के लिए 13 किलोमीटर दूर बदरीनाथ हाईवे पर क्षेत्रपाल पेट्रोल पंप जाना पड़ रहा है। वहीं बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर सोनला में स्थित पेट्रोल पंप पर भी सरकारी विभागों की लाखों की देनदारी है। जिससे यहां भी पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सीमित हो रही है। गोपेश्वर पैट्रोल पंप प्रबंधक संतोष गुसांई का कहना है कि गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर गोपेश्वर पेट्रोल पंप का संचालन किया जाता है। जो कि गढ़वाल में 14 नबंर पर सैल्स में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सरकारी विभागों के वाहनों में इसी पंप से तेल की आपूर्ति हुई। जिला निर्वाचन विभाग पर पेट्रोल पंप की 17 लाख की देनदारी है। जबकि सीएमओ कार्यालय की साढे़ 9 लाख की देनदारी है। इसका भुगतान नहीं होने से यहां से तेल कम्पनियों को तेल के लिये एडवांस भुगतान न कर पाने पर तेल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पेट्रोल पंप के प्रबंधक संतोष गुसांई का कहना है कि तेल के एक टैंकर की एडवांस बुकिंग के लिए दस लाख का भुगतान करना पड़ता है। धनराशि की कमी के कारण तेल की एडवांस बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में 4 राशन की दुकानों की जमानत जब्त
Next: सूअर के हमले में महिला घायल

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.