Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • गूगल से कस्टमर केयर का नंबर सर्च करने पर लगा 1.39 लाख का चूना
  • नैनीताल

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर सर्च करने पर लगा 1.39 लाख का चूना

RNS INDIA NEWS 23/11/2023
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति को गूगल से एयर एशिया के कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने पीड़ित से धोखाधड़ी कर एनी डेस्क एप डाउनलोड कराकर उसके खाते से 1.39 लाख की ठगी कर ली है। पूरे मामले में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एयर टिकट कैंसिल करने के नाम पर ठगी
मंडी क्षेत्र के पुरानी आईटीआई बरेली रोड निवासी नवीन तिवारी ने पुलिस में तहरीर दी है। नवीन ने कहा कि उन्होंने भुवनेश्वर से दिल्ली जाने के लिए एयर एशिया का टिकट बुक कराया था। गलती से उसमें तिथि गलत पड़ गयी। इससे गलत तारीख का टिकट बुक हो गया। इसके बाद उन्होंने इसे कैंसिल कराने के लिए गूगल से एयर एशिया के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। उसमें एक नंबर मिला। नवीन तिवारी के अनुसार उन्होंने दिए गए नंबर पर बात की। बात करने वाले व्यक्ति ने उनसे एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया। साथ ही बैंक डिटेल आदि भी ले ली गयी। इसी बीच उनके खाते में पैसे आने के बजाय 1.39 लाख रुपये कट गए। खाते से पैसे कटने के बाद नवीन तिवारी के होश उड़ गए। जब दोबारा से उस नंबर पर कॉल किया तो नंबर बंद जाने लगा। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हल्द्वानी कोतवाली में मामला दर्ज किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर साइबर टीम को जांच के लिए भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल शहीद
Next: मुस्लिम युवक को हिंदू लड़की के साथ पड़ा घूमना महंगा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.