Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • गूगल ने प्ले बिलिंग से जुड़ने के लिये भारतीय स्टार्टअप को मार्च 2022 तक का समय दिया
  • अर्थ जगत

गूगल ने प्ले बिलिंग से जुड़ने के लिये भारतीय स्टार्टअप को मार्च 2022 तक का समय दिया

RNS INDIA NEWS 06/10/2020
rns featured image new

नईदिल्ली(आरएनएस)। इंटरनेट उत्पाद एवं सेवायें देने वाली कंपनी गूगल ने सोमवार को कहा कि भारतीय ऐप डेवलपर्स के लिये उसकी प्ले बिलिंग प्रणाली से जुडऩे के लिये समयसीमा को छह माह बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया गया है। गूगल की तरफ से यह पहल ऐसे समय की गई है जब कई भारतीय उद्यमों और स्टार्टअप ने गूगल प्ले की बिल प्रणाली को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारतीय ऐप डेवलपर, उनके मालिकों को कोई भी डिजिटल सविर्सिज बेचने के लिये अनिवार्य रूप से गूगल प्ले की बिलिंग प्रणाली का इस्तेमाल करने के लिये दबाव नहीं डाल सकती है। यहां यह देखना रूचिकर है की इस बीच पेटीएम ने अपने एंड्रायड मिनि एप स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। इससे भारतीय ऐप डेवलपर को समर्थन मिलेगा। पेटीएम की इस क्षेत्र में गूगल पे के साथ प्रतिस्पर्धा है। गूगल ने कहा है कि हम भारत स्थित ऐप डेवलपर्स के लिये प्ले बिलिंग प्रणाली से जुडऩे की समयसीमा को बढ़ा रहे हैं। इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि उन्हें यूपीआई को भुगतान विकल्प के तौर पर गूगल प्ले पर उपलब्ध कराने के लिये पूरा समय मिल सकेगा। वर्तमान में जितने भी एप भुगतान के लिये वैकल्पिक प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं उनके लिये गूगल प्ले से जुडऩे के लिये 31 मार्च 2022 तक की समयसीमा तय की जाती है।’’ गूगल ने इससे पहले उसके प्ले स्टोर के जरिये डिजिटल सामग्री बेचने वाली ऐप से कहा था कि उन्हें बिक्री के लिये गूगल प्ले बिलिंग प्रणाली का इस्तेमाल करना होगा और उसमें कुछ प्रतिशत फीस के तौर पर उसे देना होगा। इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिये उसने 30 सितंबर 2021 तक का समय दिया था। इस समय सीमा को अब बढ़ाकर मार्च 2022 तक कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वदेश सुपरसोनिक मिसाइल ‘स्मार्ट’ का सफल परीक्षण
Next: एंजल ब्रोकिंग का शेयर सूचीबद्धता पर 10 प्रतिशत नीचे

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.