Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोल्डन कार्ड में अंशदान की कटौती के बाद भी लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड में अंशदान की कटौती के बाद भी लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई

RNS INDIA NEWS 02/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ ने गोल्डन कार्ड योजना में अंशदान की कटौती के बाद भी योजना का लाभ न मिलने पर नाराजगी जताई। महांसघ की बैठक में जल निगम मुख्यालय स्तर पर हेल्प डेस्क गठित किए जाने पर जोर दिया गया।
महासंघ अध्यक्ष गौरव बर्त्वाल ने कहा कि जल निगम कर्मचारियों के वेतन से गोल्डन कार्ड अंशदान की कटौती की जा रही है। अंशदान की कटौती होने के दिन से ही कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड योजना के तहत कैशलेस इलाज का लाभ मिलना चाहिए था। जो अभी तक नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर कर्मचारियों में जबरदस्त रोष है। गोल्डन कार्ड जारी किए जाने में पेश आ रही समस्याओं के समाधान को ठोस प्रयास किए जाएं। कर्मचारियों की सहायता को हेल्प डेस्क गठित की जाए।
महामंत्री नवीन थापा ने कहा कि जल निगम में लिपिकीय कर्मचारियों की बेहद कमी है। ऐसे में अन्य कैडर की तरह कनिष्ठ सहायक के पदों पर नई भर्ती की जाए। कहा कि लेखा संवर्ग का भी गठन किया जाए। अभी तक इस दिशा में जल निगम प्रशासन की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया। कहा कि निगम कर्मचारियों को अभी तक सातवें वेतनमान के अनुरूप मकान किराया भत्ता का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नई दरों पर वाहन भत्ता स्वीकृत किया जाए।
बैठक में पंकज मार्तोलिया, कुशाल राणा, दीपक सिंह गुसाईं, भगवती प्रसाद, हेमंत कुमार, शलम्भ मित्तल, शेखरानंद जोशी, अविनाश चंद, दीपा जोशी, नरेंद्र बिष्ट, राहुल बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, महेश भट्ट, हरीश भट्ट, राजपाल राणा, ललित प्रसाद, अनुराग, कैलाश राणा, अर्जित पाठक, सुमित पुन, शुभम कोठारी, संदीप रावत, वीरेंद्र रावत, चंदन दानू आदि मौजूद रहे।
एसीआर का प्रमोशन पर न पड़े प्रभाव
निगम महासंघ ने कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदन का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है। इसका असर कर्मचारियों के प्रमोशन पर नहीं पड़ना चाहिए। इस पर मैनेजमेंट स्तर से विचार किया जाए। एसीपी के लाभ से वंचित कर्मचारियों को लाभ सुनिश्चित कराया जाए। निजी व्यय पर किए जाने वाले तबादलों को कार्यमुक्त किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हमने देवभूमि में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घटनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है :  सीएम धामी
Next: 04 मई को खुलेंगे भगवान श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.