Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गोल्डन कार्ड बनाए बिना ही वेतन कटौती पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई
  • पौड़ी

गोल्डन कार्ड बनाए बिना ही वेतन कटौती पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई

RNS INDIA NEWS 05/02/2021
rns featured image new

पौड़ी। गोल्डन कार्ड बनाए बिना ही कर्मचारियों के वेतन से कटौती होने पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। कर्मचारी संगठनों ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों का उत्पीडऩ कर रही है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि हेल्थ स्कीम के नाम पर कटौती करने पर सरकार और कोषाधिकारियों के खिलाफ आंदोलन और कोर्ट की शरण ली जाएगी। पौड़ी में मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रेवती नंदन डंगवाल, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संघ के जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह रावत आदि ने कहा कि पौड़ी के कई शिक्षकों और कर्मचारियों के अभी तक गोल्डन कार्ड नहीं बन पाए है लेकिन वेतन से कटौती शुरू हो गई है। जोकि न्यायपूर्ण नहीं है। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि सरकार द्वारा किन किन अस्पतालों में इन कार्डों के तहत सुविधा प्रदान की जाएगी का स्पष्ट उल्लेख किया जाना चाहिए। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल संघ के जिलाध्यक्ष सीताराम पोखरियाल ने कहा कि सभी कर्मचारियों व पेंशनरों के स्वास्थ्य सुविधा के लिए बन रहे गोल्डन कार्ड कर्मचारियों व पेंशनरों की सहमति पर बनने चाहिए। कर्मचारियों व पेंनशरों को अपने स्वास्थ्य सुविधा उपभोग करने की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए। कहा कि सरकार द्वारा गोल्डन कार्ड बनाए जाने के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है। बिना कर्मचारियों की सहमति के कटौती करना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। कर्मचारियों ने हेल्थ स्कीम के नाम पर कटौती बंद करने की मांग की है। जल्द समस्या का हल नहीं होने पर सरकार व कोषाधिकारियों के खिलाफ आंदोलन व कोर्ट की शरण में जाने की चेतावनी दी है। इस मौके पर मेहरबान सिंह भंडारी, भवान सिंह नेगी, अजीत रावत, निर्मला थापा, संजय नेगी, कुलदीप रावत, कुलदीप राणा, भरत सिंह नेगी, मंगल सिंह नेगी, संग्राम सिंह, आनंद सिंह लिंगवाल, बसुलाल, नरेश, मनोज काला, मनबर सिंह रावत, धर्म सिंह रावत आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक का आमरण अनशन आज से
Next: सैन्य कर्मियों के लिए मिली एक लाख 41 हजार कोविशील्ड वैक्सीन की डोज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.