Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोकशी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
  • देहरादून

गोकशी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

RNS INDIA NEWS 28/02/2021
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने गोकशी के मामले में खुशालपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को पुलिस ने करीब ढाई कुंतल गोमांस व एक छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गये। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। शनिवार देर रात को सहसपुर थाना पुलिस को खुशालपुर गांव मे गोवंश हत्या की सूचना मिली। जिस पर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गहलावत ने पुलिस की टीम गठित कर मौके पर भेजी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही चारों आरोपी मौके से गोमांश छोडक़र भागने लगे। लेकिन पुलिस कर्मियों ने एक आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नौशाद पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम खुशहालपुर थाना सहसपुर बताया। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि उन्होंने यहां गाय काटी थी। जैसे ही पुलिस टीम को देखा तो भागने का प्रयास कर रहे थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ तीन लोग ओर थे। मुकर्रम पुत्र असगर, सोनू पुत्र नूर मौहम्मद, उस्मान पुत्र फरमान सभी निवासी गण खुशालपुर शामिल हैं। एसओ नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि आरोपी नौशाद पूर्व में दर्ज गोकशी के मामले में कोर्ट से वांछित चल रहा है। जिसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। कहा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया कि आरोपी नौशाद शातिर बदमाश है। जिसके खिलाफ थाना सहसपुर में गोवंश संरक्षण व आर्म्स एक्ट में चार मुकदमें पहले भी दर्ज हैं। पुलिस की टीम में एसआई रविन्द्र सिंह नेगी, कांस्टेबल लक्ष्मी जोशी, जावेद अली, इकरार, नीरज कुमार शामिल रहे

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड फैशन वीक ऑडिशन में मॉडल्स ने बिखेरे जलवे
Next: कार बेचने के नाम पर व्यक्ति से लाखों की ठगी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.