Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजभवन नैनीताल में हुआ कार्यक्रम आयोजित
  • नैनीताल

गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजभवन नैनीताल में हुआ कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 30/05/2023
23

नैनीताल। मंगलवार को राजभवन, नैनीताल में गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड में रह रहे गोवा प्रदेश के निवासियों ने प्रतिभाग किया। राजभवन देहरादून से भी गोवा प्रदेश के निवासियों ने इस कार्यक्रम में वर्चुअली प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग करते हुए उपस्थित गोवा के निवासियों सहित पूरे प्रदेश को स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गोवा अपने अद्वितीय समुद्र तटों, प्राकृतिक दृश्यों और सांस्कृतिक विविधता को संजोए हुए है। क्षेत्रफल में भारत का सबसे छोटा राज्य होने के बावजूद यह राज्य पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र है। गोवा साहसिक जल खेलों और अपने जीवन्त त्यौहारों केे लिए भी प्रसिद्ध है। यह राज्य बहु धार्मिक संस्कृति को भी दर्शाता है। यहां का पारंपरिक संगीत, नृत्य और त्यौहार, संस्कृति के बेहद महत्वपूर्ण पहलू हैं।
राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन के विभिन्न आयामों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड और गोवा राज्य के बीच एमओयू हुआ है। यह पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा की केंद्र द्वारा सभी राज्यों के स्थापना दिवस को, प्रत्येक राज्य में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है जो कि बहुत सराहनीय है। राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारत की विविधता को एकता के रूप में दर्शाते हैं साथ में हम सब को एक परिवार के रूप में जोड़ने का कार्य करते है।
इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन ने राजभवन, देहरादून से वर्चुअली प्रतिभाग करते हुए उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में राज्यपाल की धर्मपत्नी गुरमीत कौर सहित गोवा प्रदेश के निवासी और राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छोटे मुंह बड़ी बात नाटक ने कसे राजनीतिक व्यवस्था पर व्यंग्य
Next: जिला आबकारी अधिकारी से मांगी 5 लाख रंगदारी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.