Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्त आधान की नवीन गाइडलाइन पर सीएमई आयोजित
  • अल्मोड़ा

राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्त आधान की नवीन गाइडलाइन पर सीएमई आयोजित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-30 at 17.29.39_11zon

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के ब्लड सेंटर की ओर से शनिवार को ‘ट्रांसफ्यूजन प्रैक्टिस एंड गाइडलाइन्स’ विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रक्त आधान से जुड़ी नवीन तकनीकों, मानकों और चुनौतियों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। संस्थान के एमईयू हॉल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट रहे। उन्होंने रक्त आधान को आधुनिक चिकित्सा का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इसके सुरक्षित और वैज्ञानिक उपयोग पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. एच.सी. गडकोटी ने ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन की चुनौतियों और उनके समाधान पर प्रकाश डाला। संस्थान के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम चिकित्सकों और मेडिकल छात्रों को नवीनतम वैश्विक मानकों से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश के डॉ. आशीष जैन ने रक्त के तर्कसंगत उपयोग, एम्स नई दिल्ली के डॉ. राहुल चौरसिया ने रक्त आधान की सर्वोत्तम प्रक्रियाओं, राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के डॉ. आशीष ने रक्त आधान के दौरान होने वाली प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं के प्रबंधन तथा डॉ. समायरा ने हीमोलिटिक एनीमिया में रक्त आधान की भूमिका पर व्याख्यान दिया। मेडिकल सोशल वेलफेयर अधिकारी हेम बहुगुणा ने स्वैच्छिक रक्तदान के मनोसामाजिक लाभ और भारतीय संस्कृति में दान के महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम की आयोजन अध्यक्षता डॉ. अंकित कौशिक ने की, जबकि आयोजन सचिव की जिम्मेदारी डॉ. आशीष जैन ने निभाई। कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा एमबीबीएस और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हेम बहुगुणा और डॉ. शालिनी यादव ने संयुक्त रूप से किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला
Next: सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने ली शपथ, भारतीय सेना का बने हिस्सा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.