Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राइंका हरबर्टपुर के दो छात्र कोरोना संक्रमित, अग्रिम आदेश तक विद्यालय बंद
  • देहरादून

राइंका हरबर्टपुर के दो छात्र कोरोना संक्रमित, अग्रिम आदेश तक विद्यालय बंद

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
rns featured image new

विकासनगर। ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर के दो छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद विद्यालय को अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही संक्रमित छात्रों के संपर्क में आए अन्य छात्रों और शिक्षकों को भी कोविड जांच कराने की सलाह दी गई। राइंका हरबर्टपुर के प्रधानाचार्य अविनाश चौहान ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की कोविड जांच की गई थी। बुधवार को जांच रिपोर्ट आने पर कक्षा आठ के दो छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसकी जानकारी खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से मुख्य शिक्षाधिकारी को दी गई। सीईओ के निर्देश पर विद्यालय को अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया है। कक्षा छह से बारहवीं तक विद्यालय खुलने के बाद से छात्रों के कोविड संक्रमित पाए जाने की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज के छात्र में भी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। उधरए खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों में कोविड एसओपी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट मामले  में तीन किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज
Next: BSNL केबल चोरी के आरोपी चोरी के माल सहित हुए गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.