Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब को पांचवी बार मिला एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ पुरस्कार
  • अल्मोड़ा

जीआईसी हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब को पांचवी बार मिला एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ पुरस्कार

RNS INDIA NEWS 24/02/2024
default featured image

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब को नीति आयोग भारत सरकार के अटल इन्नोवेशन मिशन द्वारा अटल स्कूल ऑफ द मंथ जनवरी 2024 के लिए चयनित किया है। इससे पूर्व इस लैब को स्टार एटीएल ऑफ़ इंडिया एवं पांच बार एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ चुना जा चुका है।विद्यालय के प्रधानाचार्य व अटल टिंकरिंग लैब के इंचार्ज डॉ कपिल नयाल ने बताया कि इस हेतु लैब में किए गए नवाचारों, अटल डैशबोर्ड व एटीएल मैंटर सेशन के आधार पर यह चयन किया जाता है। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हवालबाग आगमन पर उन्होंने शिक्षा विभाग के स्टाल में अटल टिंकरिंग लैब के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए इनोवेटिव मॉडलों को देखा और उनकी सराहना की। अमेरिका के डिजाइन इंजीनियर संजय उप्रेती, वरिष्ठ इंजीनियर मनोज बिष्ट, ऑस्ट्रेलिया के डॉ राकेश जोशी, इंग्लैंड के सीईओ राज भट्ट, एरीज के डॉ योगेश चंद्र जोशी एटीएल के मेंटर के रूप में विद्यार्थियों को समय-समय पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सहित नैनीताल जनपद के पांच विद्यालयों व अल्मोड़ा जनपद के 30 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एटीएल लैब का भ्रमण कर भिन्न-भिन्न उपकरणों को हैंड्स ऑन के माध्यम से चलाना सीखा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ में महिला शौचालयों की बदहाली को लेकर प्रदर्शन किया
Next: हल्द्वानी घटना के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

20, 21 फरवरी को व्यापार मंडल लगाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

श्रम संहिताओं के विरोध में प्रदर्शन, विभिन्न संगठनों ने उठाई मांगें

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

फायर वॉचर्स को वनाग्नि नियंत्रण की बारीकियों से कराया रूबरू

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.