Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • श्रम संहिताओं के विरोध में प्रदर्शन, विभिन्न संगठनों ने उठाई मांगें
  • अल्मोड़ा

श्रम संहिताओं के विरोध में प्रदर्शन, विभिन्न संगठनों ने उठाई मांगें

RNS INDIA NEWS 12/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर गुरुवार को चौघानपाटा में मजदूर संगठनों, कर्मचारियों और विभिन्न जन संगठनों ने सभा और प्रदर्शन आयोजित कर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने, मनरेगा में किए गए बदलाव वापस लेने और श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियां मजदूरों, महिलाओं और कर्मचारियों के हितों के प्रतिकूल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने कहा कि मनरेगा कानून को पूर्व स्वरूप में लागू किया जाए, जबकि किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने बिजली विधेयक वापस लेने और खाद्य सब्सिडी बढ़ाने की मांग रखी। बीएसएनएल से जुड़े कर्मचारियों ने कहा कि अल्मोड़ा में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनमें आक्रोश है। वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों और मुक्त बाजार नीति को लेकर भी चिंता जताते हुए कहा कि इसका असर किसानों और कर्मचारियों पर पड़ सकता है। सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने शहर में जुलूस निकालते हुए श्रम संहिताओं की वापसी और मजदूर अधिकारों की बहाली के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में सीटू के जिला सचिव आरपी जोशी, महिला समिति की सुनीता पांडे और सरस्वती, जनवादी नौजवान सभा से युसूफ तिवारी, योगेश कुमार, आशा वर्कर्स से विजयलक्ष्मी, भगवती आर्य, ममता भट्ट, नीमा जोशी, किरण शाह, कर्मचारी प्रतिनिधि जीवन डांगी, कपिल सिंह, उमेश चंद्र, हीरा सिंह, भोजन माता समूह से देवकी, गंगा, हेमा अधिकारी, प्रेम जड़ौत, आनंदी गुप्ता तथा बीएसएनएल से डीसी भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभा का संचालन युसूफ तिवारी ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी डबल मर्डर का खुलासा: छेड़छाड़ के विरोध पर हुई युवक-युवती की हत्या, छह घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार
Next: 20, 21 फरवरी को व्यापार मंडल लगाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
judge hammer
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.