Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • घुश्मेश्वर महिला समिति ने धूमधाम से मनाया हरेला पर्व
  • अल्मोड़ा

घुश्मेश्वर महिला समिति ने धूमधाम से मनाया हरेला पर्व

RNS INDIA NEWS 17/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। घुश्मेश्वर महिला समिति अल्मोड़ा ने नन्दा देवी मन्दिर में वृहद हरेला पर्व मनाया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं हरेला लेकर नन्दा देवी मन्दिर पहुंची। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समिति की अध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि हरेला कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपनी पर्वतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में आज बेहद आवश्यक हो गया है कि हमारी पर्वतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित किया जाए। समिति की प्रीति बिष्ट ने कहा हरेला पर्व हरियाली का प्रतीक है और हमें इसी सन्देश के साथ पर्यावरण को हरा भरा रखना होगा। राधा बिष्ट ने कहा हरेला पर्व हमें प्रकृति के साथ जोड़ता है और यह हमारी संस्कृति का प्रतीक पर्व है। पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से आने वाली पीढ़ी अपने पर्वों को जान सकेगी। हरेला कार्यक्रम में जन शिक्षण महिला समिति, सरकार की आली महिला समिति, कोकिला महिला समिति, विमला तिवारी एवं हीरा कनवाल की सांस्कृतिक टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने अपने घर में उगाए गये हरेले के साथ नन्दा देवी मन्दिर में हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कुमाऊंनी गीतों के माध्यम से सबका उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिलाओं ने कहा कि इस हरेला कार्यक्रम को मनाने के पीछे हमारी पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देना, पर्यावरण की सुरक्षा देना है। सैकड़ों महिलाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में अपना प्रतिभाग किया। यहाँ कार्यक्रम में कमला पांडे, मुन्नी पंत, रेखा रौतेला, ज्योति जोशी, हेमा तिवारी, तारा तिवारी, धीरा तिवारी, अनीता कन्नौजिया, माधवी बिष्ट, राधा तिवारी, सपना, दीपा बिष्ट, पुष्पा पांडे, पुष्पा मेर, प्रेमा सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, नीता उप्रेती, लता पांडे, ज्योति तिवारी, सी एल वर्मा, प्रमोद रावत उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध कटान के लिए ले जा रहे दो गोवंश मुक्त कराए
Next: केदारनाथ धाम के नाम पर खुले बैंक एकाउंट सीज करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.