Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • घोटाले की जांच और जमा पूंजी को वापस किये जाने की मांग की
  • पौड़ी

घोटाले की जांच और जमा पूंजी को वापस किये जाने की मांग की

RNS INDIA NEWS 30/03/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  द लोनी अर्बन को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (एलयूसीसी)द्वारा धोखाधड़ी ठगी, जालसाजी और अनुबंधीय दायित्वों के उल्लंघन के खिलाफ निवेशकों और एजेंटों ने रविवार को कोतवाली श्रीनगर प्रभारी जयपाल नेगी को ज्ञापन सौंपते हुए कंपनी घोटाले की जांच और जमा पूंजी को वापस किये जाने की मांग की। कोतवाली पहुंची कंपनी की एजेंट और निवेशक सुमन गोस्वामी, सुरजी देवी, कुसुम पुंडीर,रंजना, प्रतिमा ममगांई और सुमित्रा मियाँ ने कहा कि उन्हें नवरात्रि के पहले दिन जहां महिलायें मंदिरों में पूजा अर्चना कर रही हैं वहीं एलयूसीसी पीड़ित महिलायें आज कानून से गुजारिश कर कंपनी की ठगी में लिप्त लोगों पर कार्यवाही और जमा करोड़ों रूपये को वापस किये जाने की मांग कर रही हैं। मायूस होते हुए महिलाओं ने कहा कि वह इतना परेशान हो चुकी हैं कि निवेशक अपना जमा रुपये को वापस मांगने के लिये उन्हें मानसिक तौर पर बहुत परेशान कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी से अपनी बात को रखते हुए महिलाओं ने बताया कि लोगों ने अपनी जिंदगीभर की मेहनत की कमाई को एजेंटों के विश्वास पर कंपनी में जमा कराया है। कंपनी आज धोखाधड़ी कर करोड़ों, अरबों रुपये लेकर गायब हो गई है। कहा कि हम आज लोगों के मोटी रकम वापस नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने सरकार से निवेशकों के जमा रुपये को वापस किये जाने के एवज में अतिरिक्त फंड दिये जाने की मांग भी की। इस मौके पर सरस्वती देवी, किरन, कौशल्या, दीप्ति, प्रीति मीना आदि मौजूद रहे।

निवेशकों को आकर्षित करने के लिये टारगेट कर पीएम मोदी और मंत्री अमित शाह की फोटो का इस्तेमाल किया
कोतवाली श्रीनगर पहुंची एजेंट और निवेशक महिलाओं ने कहा कि कंपनी ने उत्तराखंड की जनता को वित्तीय जमा योजनाओं के माध्यम से धोखा देने का गंभीर अपराध किया है। बताया कि द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एवं थ्रीफ्ट को आपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कृषि मंत्रालय भारत सरकार एवं सहकारिता मंत्रालय से पंजीकृत है। सोसाइटी का गठन बहुराज्य सहकारी समिति अधिनियम के तहत किया गया था, सोसाइटी ने 2012 उत्तर प्रदेश और दिल्ली में काम शुरू किया, जिसके बाद सोसाइटी द्वारा 2018 में विस्तार किया गया था। सोसाइटी ने शुरुआत में खुद को ऑनलाइन माध्यम से भरोसेमंद और सुरक्षित वित्तीय संस्था बताकर फिक्स डिपॉजिट, आवर्ती जमा और दैनिक जमा सुकन्या योजनायें संचालित की। सोसाइटी ने गरीब किसान और शहरी निवेशकों को आकर्षित करने के लिये टारगेट कर पीएम मोदी और सहकारिता मंत्री अमित शाह की फोटो का इस्तेमाल किया। महिलाओं ने बताया कि बीती 29 अक्टूबर को सोसाइटी पोर्टल बंद कर भाग गई। कहा कि वह शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। महिलाओं ने सोसाइटी के 15लोगों पर जाँच कर जल्द कार्यवाही किये जाने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 नशा तस्करों पर गैंगस्टर की हुई कार्रवाई
Next: गंगोत्री के कपाट 30 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे खुलेंगे

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.