Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गाजियाबाद में मकान में बने टेंट हाउस में लगी आग, मां बेटी की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

गाजियाबाद में मकान में बने टेंट हाउस में लगी आग, मां बेटी की मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2023
rns featured image new

गाजियाबाद (आरएनएस)। गाजियाबाद में सोमवार लोनी बॉर्डर इलाके में अचानक एक घर में आग लग गई। इस घर में टेंट हाउस का भी काम होता था। ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग फस्र्ट फ्लोर तक पहुंच गई। जिसके बाद हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई और 9 लोगों को दीवार तोडक़र रेस्क्यू किया गया। तीन मंजिला मकान में नीचे टेंट हाउस था। सबसे पहले उसी में आग लगी। कुछ ही मिनट में आग फस्र्ट फ्लोर तक पहुंच गई। जब आग लगी उस वक्त पूरा परिवार सो रहा था।
हादसा लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की लाल बाग कॉलोनी में हुआ। यहां टेंट व्यवसायी सतीश का ग्राउंड फ्लोर पर टेंट हाउस है। इसके ऊपर 3 फ्लोर पर घर बना है।
सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे ग्राउंड फ्लोर में बने टेंट हाउस में आग लग गई। जब आग फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर पहुंच गई, तब परिवार के लोगो की नींद खुली। लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। परिवार ने जब बाहर निकलने का रास्ता देखा तो मकान के बाहर निकलने के गेट पर आग की लपटें थी। खिड़कियां भी आग में घिर चुकी थीं, इसलिए वहां से भी कूदने का रास्ता नहीं था।
मकान सर्च किया तो दोनों महिलाएं बेसुध मिलीं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। ट्रोनिका सिटी और साहिबाबाद से 3 दमकल गाडिय़ां पहुंची।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया, सोमवार सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर फायर स्टेशन को आग की सूचना मिली। टेंट हाउस के ऊपर मकान में 8 लोग थे, जिन्हें साइड की दीवार तोडक़र फायर फाइटर्स ने रेस्क्यू किया। जब फायर फाइटर्स ने मकान को सर्च किया तो उसमें पहली और दूसरी मंजिल पर एक-एक महिला बेसुध हालत में मिलीं। इसमें एक सतीश की बहन ममता (42) और दूसरी मां भरतो देवी (74) थीं। दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ममता का शव मामूली रूप से झुलसा हुआ था। ऐसे में अनुमान है कि दोनों की मौत आग के धुएं में दम घुटने से हुई।
सीएफओ ने बताया कि शुरूआती जांच से ऐसा लगता है कि टेंट हाउस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। टेंट हाउस में गद्दे व अन्य सामान रखे थे। इससे आग तेजी से फैलती चली गई। ग्राउंड फ्लोर पर कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में परिवार को आग की जानकारी तब हुई जब तपिश और लपटें पहली फ्लोर तक पहुंची। ऐसे में बाहर निकलने का रास्ता भी बंद हो चुका था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 13 जून
Next: बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा दोबारा होगी, मेडिकल विवि के सिस्टम पर ये उठे सवाल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.