Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • घायलों की आड़ में कीड़ा जड़ी की हो रही थी तस्करी, एक गिरफ्तार
  • चमोली

घायलों की आड़ में कीड़ा जड़ी की हो रही थी तस्करी, एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/07/2023
rns featured image new

चमोली। चोटिल लोगों की आड़ में अवैध तौर पर कीड़ा जड़ी की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने धनराशि के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक ग्रे कलर की कार में कुछ व्यक्ति बैठे हैं। जिनमें से दो तीन चोटिल अवस्था में बैठे हैं और चमोली की तरफ जा रहे हैं, उनमें से किसी के पास अवैध कीड़ा जड़ी हो सकती है, चोटिल और घायल व्यक्तियों की आड़ में कीड़ा जड़ी सप्लाई कार सकते हैं। इस सूचना पर हेलंग बाजार में पुल के पास एसओजी चमोली की टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर कार को रोककर उसमे बैठे चारों व्यक्तियों की तलाशी ली। तो प्रदीप और नरेंद्र उपरोक्त चोटिल अवस्था में पाए गए। जिनसे तलाशी में कोई अवैध वस्तु बरामद नहीं हुई। जिनको पूछताछ के बाद एवं काफी चोटिल होने के कारण उपचार हेतु भेजा गया। चौथे व्यक्ति गगनबीर के पास से दो पैकट में रखी 250 ग्राम अवैध कीड़ा जड़ी (यारसा गम्बू) बरामद हुई। साथ ही कार में रखा इलेक्ट्रिक तराजू और 2000 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने अवैध रूप से कीड़ा जड़ी ले जा रहे गगनबीर को कीड़ा जड़ी सहित गिरफ्तार कर कोतवाली जोशीमठ लाकर अभियोग पंजीकृत किया। मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी गगनबीर पुत्र कर्मबीर निवासी मकान नंबर 21 एल मोहित विहार जीएमएस रोड कांवली थाना बसंत बिहार देहरादून हाल द्रोणा बॉयज हॉस्टल राजा रोड थाना सेलाकुई देहरादून है। आरोपी की उम्र 43 साल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने किया सम्मानित
Next: 40 करोड़ खर्चने के बाद भी पानी की बूंद बूंद को तरसी जनता

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.