Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • घर को प्राकृतिक रूप से महकाने में मदद कर सकते हैं ये पांच तरह के पौधे
  • रहन-सहन

घर को प्राकृतिक रूप से महकाने में मदद कर सकते हैं ये पांच तरह के पौधे

RNS INDIA NEWS 17/06/2022
rns featured image new

घर को महकाने के लिए लोग तरह-तरह के रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये काफी महंगे होते हैं और इनकी आर्टिफीशियल खुशबू स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए इनके इस्तेमाल से बचें। आप चाहें तो खूशबूदार पौधे लगाकर अपने घर को प्राकृतिक रूप से महका सकते हैं। आइए आज हम आपको पांच ऐसे पौधों के बारे में बताते हैं, जो घर की सुंदरता में इजाफा करने के समेत खूशबू फैलाने में भी मदद कर सकते हैं।

पैशन फ्लावर्स का पौधा
यह पौधा न सिर्फ आपके घर को एक हल्की सुगंध से भर देता है बल्कि इसके फूल भी घर की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। रूम फ्रेशनर के लिए एक आदर्श प्राकृतिक विकल्प इस पौधे के फूल गर्मियों में खिलना शुरू करते हैं और सर्दियों तक ठीक रहते हैं। इस पौधे को आप घर के अंदर और बाहर दोनों तरफ लगा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि यह पौधा अतिरिक्त देखभाल की मांग करता है।

गार्डेनिया का पौधा
गार्डेनिया एक विदेशी पौधा है, जिसकी खूशबू आपके घर को महकाने के साथ-साथ अरोमाथेरेपी का काम करके आपको तनाव, चिंता आदि से छुटकारा दिला सकती है। तेज खुशबू वाला यह सफेद रंग के फूल से भरा पौधा दिमाग को शांत रखने में मदद करता है, जिससे आपको सुकून की नींद आराम से मिल सकती है। अगर आप इस पौधे को बैडरूम में रखते हैं तो यह आपके कमरे को महकाने लगेगा, जिसके जरिए आपको कई तरह स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे।

चमेली का पौधा
चमेली पौधा अपनी खुशबू और सुंदर सफेद रंग के फूलों के लिए जाना जाता है। यह एक बारहमासी पौधा है क्योंकि इसके फूल पूरे साल खिलते हैं। इस पौधे को हल्की धूप वाली जगह पर रखना सुरक्षित है। वहीं, इसके गमले में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर डालें। आपको गर्मियों के दौरान इस पौधे में ज्यादा पानी डालना पड़ सकता है। जब भी इसके गमले की मिट्टी एक इंच तक सूखी लगे, तब इसे पानी दें।

लैवेंडर का पौधा
लैवेंडर का पौधा भी आपके घर को प्राकृतिक रूप से महका सकता है। वहीं, इसका इस्तेमाल भी अरोमाथेरेपी के लिए किया जाता है। इससे हमारा मतलब है कि इस पौधे की सुगंध दिमाग को सुकून देने में सहायक मानी जाती है। इस पौधे को भी ज्यादा केयर की जरुरत नहीं होती है। बस इसको खुली जगह पर रखकर इसमें तीन-चार दिन में एक बार पानी डालना होता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इस पर धूप पडऩा भी जरूरी है।

लेमनग्रास का पौधा
लेमनग्रास भी एक सुगंधित पौधा है, जिसकी पत्तियां ही आपके घर को प्राकृतिक रूप से महकाने का काम कर सकती हैं। वहीं, इस पौधे की पत्तियों का इस्तेमाल आप चाय के लिए कर सकते हैं क्योंकि इसके सेवन से ताजगी महसूस होती है। यह एक ऐसा रिफ्रेशिंग पौधा है, जिसको आप घर में किसी मिट्टी के गमले में आसानी से लगा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि यह पौधा अतिरिक्त देखभाल की मांग करता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 17 जून
Next: संदिग्ध हालात में शामली के यात्री की मौत

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.