Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • घर-घर जाकर शिक्षकों ने एडमिशन की अपील की
  • पौड़ी

घर-घर जाकर शिक्षकों ने एडमिशन की अपील की

RNS INDIA NEWS 04/04/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  जनपद के अंतर्गत इन दिनों सरकारी विद्यालयों ने छात्र संख्या को बढ़ाने के लिए विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा अपने-अपने स्तर से सकारात्मक प्रयास किये जा रहे हैं। राजकीय इंटर कॉलेज कंडारी में शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर छात्रों को प्रवेश दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की हुई है। यहां शिक्षकों ने दो दिन में 22 छात्र-छात्राओं को घर-घर जा कर प्रवेश दिया है। उत्तरकाशी जनपद के नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कंडारी में घर-घर जा कर प्रवेश दिलाने प्रक्रिया के तहत विद्यालय के शिक्षकों ने बीती शनिवार और रविवार को दो दिन में सेवित क्षेत्र के अंतर्गत बड़ोगी गांव में 5 छात्राओं को प्रवेश दिलाया है, जबकि गोदीन गांव में 4 छात्रों को , खमुंडी तल्ली गांव में 4 छात्रों को तथा खमुंडी मल्ली गांव में 9 छात्र/छात्राओं को घर मे ही जाकर प्रवेश दिलाया है। साथ ही ग्रामीणों एवं अभिभावकों को उत्तराखंड सरकार की ओर से छात्रों को उपलब्ध सुविधा की जानकारी भी दी गयी। जीआईसी कंडारी के शिक्षक विनोद मल्ल एवं फौजदार सिंह ने गांव में अभिभावकों को बताया गया कि सरकारी विद्यालय में एमडीएम, पाठ्य पुस्तकें, छात्रवृत्ति, जूते एवं बस्ते तक छात्रों को निशुल्क देने की व्यवस्था राज्य सरकार कर रही है और विद्यालयों में उच्च प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा शिक्षण का कार्य किया जा रहा है। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए किए जा रहे इस तरह के सराहनीय प्रयास की विद्यालय प्रधानाचार्य नितेश चौहाण, खण्ड शिक्षा अधिकारी जोधराम सुजायक व एससीआरटी निदेशक सीमा जौनसारी द्वारा सराहना करने के साथ ही खुशी जाहिर की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टोन क्रशरों पर मारा छापा, एक सीज
Next: मंदिर से पौराणिक पत्थर की मूर्ति चोरी में एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.