Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • घनसाली में सिविल क्षेत्र तक पहुंची जंगलों की आग
  • टिहरी

घनसाली में सिविल क्षेत्र तक पहुंची जंगलों की आग

RNS INDIA NEWS 04/05/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। भिलंगना ब्लॉक के रिजर्व क्षेत्र के जंगलों में लगी आग शुक्रवार देर रात सिविल क्षेत्र के साथ ही लोगों के घरों के पास तक पहुंच गई। जंगलों में लगी आग से एक ओर जहां आसमान में धुआं छाया हुआ है, वहीं तापमान में भी खासी बढ़ोतरी हो गई है। बीती शुक्रवार देर सायं सिल्यारा, गनगर, सारांस गांव, चाकूरसेरा सहित कई गांवों के आसपास आग पहुंचने से कई हेक्टेयर सिविल भूमि के जंगल व पशु चारा जलकर खाक हो गए। अभी तक कई बार जंगलों में आग लगने की कई घटनाएं घट चुकी हैं। लेकिन वन विभाग आग पर काबू नहीं कर पा रहा है। चारों ओर लगी भीषण आग से क्षेत्र में गहरा धुआं छाने से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। तथा 3 दिनों से धूप नहीं दिखाई दे रही है। धुएं के कारण हवा में कार्बन की मात्रा बढ़ने से अस्पतालों में सांस, आंखों व अन्य बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। जंगलों में लगी आग के कारण तापमान में वृद्धि होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसके साथ ही वन्य जीवों व पेयजल स्रोतों पर भी संकट मंडराने लगा है। बालगंगा रेंज के अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि उपलब्ध कर्मियों के सहारे वनाग्नि पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन संशाधनों की कमी और गर्मी अधिक होने के कारण आग बुझाने में दिक्कतें आ रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में सीवर लाइन निर्माण कार्य में अवैध रूप से चल रहा ट्रैक्टर नहीं दिखा अधिकारियों को
Next: स्टांग रूम के निरीक्षण के बाद संतोष जताया

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.